नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाही, 50 लाख रुपये से अधिक कीमत की 505 ग्राम हेरोइन जब्त

By Sahab Ram
On: May 13, 2022 11:55 AM
Follow Us:

हरियाणा पुलिस ने फतेहाबाद जिले के भूना एरिया में 505 ग्राम हेरोइन बरामद कर इस सिलसिले में एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान डिंग मंडी निवासी मोहन लाल के रूप में हुई है जो वर्तमान में ऑटो मार्केट, भुना में रहता है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली में एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आया था जिसे जिले के लोकल एरिया में सप्लाई करना था। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ऑटो मार्केट में किराए के मकान में रहने वाला गिरफ्तार आरोपी भारी मात्रा में हेरोइन लेकर दिल्ली से आया है। इस पर पुलिस ने उसके घर के पास निगरानी शुरू कर दी। इसी बीच मोहनलाल मोटरसाइकिल पर आया तो पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

 

आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। इस वर्ष के दौरान, पुलिस ने फतेहाबाद जिले में अब तक 3 करोड़ रुपये मूल्य की लगभग तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद कर 74 मादक  पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशे का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment