दरअसल, जिस गाने पर वह डांस कर रहा था, उस गाने के बोल थे ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं‘. इस गाने के एक बोल पर शख्स इतना भावुक हो गया कि हाथ में पकड़े चाकू को ही अपने सीने पर मारने लगा. चाकू की नोक सीधे दिल में घुसी और तभी अचानक से नाच रहे शख्स को अपनी शर्ट पर कुछ बहता हुआ सा महसूस होता है.

जब वह अपनी शर्ट पर हाथ लगाता है तो खौफ में आ जा जाता है. शर्ट पर खून बह रहा था और कुछ ही देर में शर्ट खून से लाल हो गई. शराब के नशे में की गई ये हरकत इतनी जानलेवा साबित हुई कि इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई.उसके बाद खुद पर चाकू से वार करने का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया.






