ग्राम संरक्षक योजना के तहत अधिकारी गाँवों को लेंगे गोद

By Sahab Ram
On: March 21, 2022 9:52 AM
Follow Us:

रेवाड़ी जिला के ग्रामीण विकास में ‘ग्राम संरक्षक योजना’ के तहत राज्य सरकार के प्रथम श्रेणी के राजपत्रित अधिकारी सहभागी बनने जा रहे हैं। इस योजना के तहत अधिकारी एक-एक गांव को गोद लेंगे और उसके संपूर्ण विकास पर काम करेंगे। यह जानकारी डीसी यशेन्द्र सिंह ने दी। डीसी ने कहा कि ग्राम संरक्षक योजना के क्रियांवयन बारे हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इन अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए गांवों के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों की जिला में प्रभावी ढंग से अनुपालना की जाएगी।

गवर्नमेंट-कम्युनिटी पार्टनरशिप (जीसीपी) पर रहेगा फोकस
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राजपत्रित अधिकारी से संवाद करते हुए कहा कि अधिकारियों को लोगों की सेवा करने के इरादे से इस क्षेत्र में निष्ठा और लगन से कार्य करने के लिए आगे आना है। जनकल्याण और विकास के लिए सरकारी अधिकारियों के इस अनूठे सहयोग की एक नई पहल की है। जैसे निजी क्षेत्र में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप-पीपीपी है, उसी प्रकार इसे गवर्नमेंट-कम्युनिटी पार्टनरशिप (जीसीपी) कहा जाएगा, जिसमें अधिकारी अपने कार्यालय के नियमित कार्यों के अलावा गांवों के विकास के लिए काम करेंगे।

हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि यह उनके सरकारी कार्य का हिस्सा नहीं बल्कि समाज सेवा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को महीने में कम से कम एक बार अपने गोद लिए गांव का दौरा करना होगा और इसके विकास की निगरानी करनी होगी। उन्होंने अधिकारियों को ‘सबका साथ-सबका विश्वास’ की विचारधारा का पालन करते हुए इस योजना पर समाज सेवा के रूप में कार्य करने का आग्रह किया।

samapran portal haryana

सरकार लोगों की समृद्धि और हैप्पीनेस इंडेक्स को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के अलावा, सरकार आमजन की सुख-समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ से लोगों की समृद्धि का अंदाजा लगाया जा सकता है। अपनी रैंकिंग बढ़ाने की जरूरत है और ‘ग्राम संरक्षक योजना’ पर काम करके अधिकारी राज्य के ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ में सुधार के लिए प्रमुख योगदान दे सकते हैं।

MGNREGA: फेस स्कैन से लगेगी अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, धांधली पर लगेगी रोक

सरकारी अधिकारी और सेवानिवृत्त अधिकारी, दोनों बन सकते हैं योजना में सहयोगी
डीसी ने कहा कि यदि सेवारत अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों सहित सभी लोग गांवों के विकास में योगदान दें तो राज्य और अधिक तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि संरक्षक वेबसाइट  www.intrahry.gov.in  पर पंजीकरण कर पंचायतों का चयन कर सकते हैं। यदि वे गोद लिए गए गांव को बदलना चाहते हैं तो एडीसी से संपर्क किया जा सकता है। राज्य के सेवानिवृत्त अधिकारी और लोग, जो गांव के विकास में योगदान देना चाहते हैं, वे हरियाणा स्वयंसेवी कार्यक्रम की वेबसाइट-  https://samarpan.haryana.gov.in पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

गोद लिए गए गांवों में किए जाने वाले प्रमुख कार्य
  डीसी ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) योजना के तहत आय सत्यापन का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय समितियां इस पर काम कर रही हैं और संरक्षक आय सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाएंगे। इसके अतिरिक्त सत्यापित आय को प्रमाणित करना ताकि सरकारी  योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्कों और व्यायामशालाओं के रखरखाव के कार्य की निगरानी के अलावा, श्मशान घाटों पर स्वच्छ पेयजल आदि की आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी। संरक्षक आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कामकाज की निगरानी भी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कुपोषित बच्चों आदि को उचित आहार दिया जाए।

Free Driving: महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं व लड़कियों को दिया जाएगा ड्राइविंग व आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 16 अक्टूबर,2023 तक करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment