उद्यमियों को उद्यम मेमोरेंडम पोर्टल पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन, हर उद्योग का होगा यूनिक एचयूएम नंबर

By Sahab Ram
On: April 22, 2022 11:55 AM
Follow Us:

उद्यम रजिस्ट्रेशन एमएसएमई क्षेत्र को मिलने वाले सभी लाभों, स्कीमों एवं लाइसेंस अथवा अनुमति लेने के लिए एचयूएम नंबर एक आवश्यक दस्तावेज है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की स्कीमों, बैंक ऋण व हरियाणा सरकार की सभी एमएसएमई उद्यमियों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा एचयूएम नंबर आवश्यक किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला एमएसएमई केन्द्र में हैल्प डैस्क भी स्थापित किया गया है, जिससे इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि नये उद्यम रजिस्ट्रेशन करने के साथ-साथ पुराने उद्योग आधार मैमोरेंडम को भी उद्यम रजिस्ट्रेशन में परिवर्तित किया जाएगा तथा हरियाणा उद्यम मैमोरण्डम रजिस्ट्रेशन भी होगा। उन्होंने बताया कि यह हरियाणा सरकार द्वारा सभी उद्यमों को एक मंच पर लाने की अनूठी पहल है, जिससे हरियाणा राज्य में स्थापित सभी एम.एस.एम.ई उद्यमों को एक प्रमुख पहचान पंजीकरण संख्या प्रदान की जाएगी जिससे सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम अनेक प्रकार की अनुदान/सब्सिीडी स्कीमों का लाभ उठा सकते है।
 

हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में भूमिहीन परिवारों को जल्द मिलेंगे 100-100 गज के प्लाट : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

संयुक्त निदेशक सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जिले के जो भी औद्योगिक संस्थान पहले से उद्योग आधार मैमोरण्डम (यू.ए.एम पोर्टल)  www.udyogaadhar.gov.in  पर पंजीकृत है वे जल्द से जल्द अपने अपने प्रतिष्ठान को  https://udyamregistration.gov.in   इस लिंक पर पंजीकृत करवाना सुनिश्चित करें ताकि वे राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के लिए पात्र बन सके।

उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा लांच किया गया हरियाणा उद्यम मैमोरण्डम पोर्टल  http://harudhyam.edisha.gov.in/   हरियाणा में पंजीकृत सभी उद्योगों यानि सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्यमो को एक साथ लाने का अनोखा प्रयास है। उन्होंने बताया कि सभी उद्यम स्तर के उपयोगकर्ता ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन पत्र भरकर अधिकारिक वेबसाईट पर यू.आई.डी के लिए लॉगिन करके आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि एचयूएम पोर्टल सभी उद्यमों को विशिष्ट पहचान पंजीकरण संख्या प्रदान करता है चाहे वह दूकाने, एम.एस.एम.ई, ट्रेडर्स और बड़े उद्योग हो ताकि एकीकृत तरीके से अनुमति और सेवाए प्रदान की जा सके। इसके अलावा हरियाणा उद्यम ज्ञापन (एच.यू.एम) पोर्टल उद्यमों द्वारा लगे श्रमिकों के पंजीकरण को भी सक्षम करेगा। यह राज्य में औद्योगिक इकाईयों में लगे सभी कर्मचारियों का डाटाबेस तैयार करेगा। उन्होंने बताया कि नया डाटाबेस हाल ही की महामारी के अनुभव को देखते हुए प्रवासी श्रमिकों का विवरण भी प्राप्त करेंगा।

MGNREGA: फेस स्कैन से लगेगी अब मनरेगा मजदूरों की हाजिरी, धांधली पर लगेगी रोक

एच.यू.एम यूनिक आई.डी. हरियाणा के सम्बन्ध में सेवाओं और डाटा को एकीकृत करने के लिए पहल करेगी और बेहतर योजना तथा समर्थन को सक्षम बनाएगी। उन्होंने बताया कि उद्यम रजिस्ट्रेशन व हरियाणा उद्यम मैमोरण्डम पुर्णत: ऑन लाइन पेपर रहित एवं फ्री है। इसे  https://udyamregistration.gov.in        http://harudhyam.edisha.gov.in/  वेब पोर्टल पर जाकर स्वयं भी कर सकते है। संयुक्त निदेशक ने पंजीकरण के समय किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आवेदक 1800-200-0023 पर अथवा जिला एम.एस.एम.ई केन्द्र, सेक्टर-1 अंत्योदय भवन रेवाडी के कार्यालय के दूरभाष नंबर 01274-299529 पर सम्पर्क कर सकते है। इच्छुक उद्यमी एवं व्यापारी अपने दस्तावेजों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, मोबाईल नंबर जो की आधार कार्ड से जुड़ा हो एवं उद्योग का सम्पूर्ण विवरण, निवेश उद्यम, उद्यम स्थापन, तिथी, ईमेल सहित पूरा पता इत्यादि के साथ कार्यालय में आकर भी अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

Free Driving: महिला विकास निगम द्वारा महिलाओं व लड़कियों को दिया जाएगा ड्राइविंग व आत्मरक्षा प्रशिक्षण, 16 अक्टूबर,2023 तक करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment