हाइवे पर खामियों को दुरुस्त करने के लिए एसपी और NHAI अधिकारीयों के साथ हुई बैठक

By Sahab Ram
On: November 27, 2020 12:55 PM
Follow Us:

हाइवे पर खामियों को दुरुस्त करने के लिए  एसपी और NHAI अधिकारीयों के साथ हुई बैठक

राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर होने वाले सड़क हादसों में कमी लाने के लिए आज रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने एनएचएआई के अधिकारीयों के साथ बैठक की. और हाइवे पर खामियों को दुरुस्त करने पर चर्चा की गई . रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया .

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

आपको बता दें की हाइवे पर सड़क में खामियों की वजह से आये दिन हाइवे पर सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है. सर्दी के मौसम में सड़क हादसों में हर साल इजाफा हो जाता है . क्योंकि हाइवे पर सर्विस लाइन टूटी हुई है और रात के अंधरे में गड्डे नजर तक नहीं आते , हाइवे पर अवैध रूप से कट और सांकेतिक चिन्ह ना होने के कारण दुर्घटना ज्यादा होती है . अगर हादसों को रोकने के लिए सबंधित उपाय किये जाए तो लोगों की जान को बचाया जा सकता है . और इन्ही पहलुओं से पुलिस द्वारा NHAI के अधिकारीयों को अवगत कराया गया . वहीँ एन.एच. 48 पर बने होटल व ढाबो के मालिकों द्वारा गलत तरीके से डिवाईडर तोडकर जो रास्ते बनाये हुए है उन रास्तों को भी ठीक करवाने बारे दिशा निर्देश दिए गए।

एन.एच. 48 पर होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएच 48 पर सभी मुख्य चोराहो पर सी.सी.टि.वि कैमरे लगवाने बारे भी विचार विमर्श किया गया। इसी सन्दर्भ में  गजेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण रेवाड़ी को भी हाईवे के नजदिक बडे ट्रको को गलत जगह पर खडे करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने बारे में कहा गया।  इस मिटिंग मे अजय कुमार आर्या पि.डी NHAI. हरिसिंह गिला NHAI, एस.एम. नायडू जरनल मनैजर हाईवे पिंक सीटी जयपुर, मुकेश कुमार मनेजर, प्रेम कुमार आर.एफ.ओ. बावल, सुरेन्द्र कुमार एस.डी.ई, RTA रेवाडी गजेन्द्र HPS, MS मेधा भूषण IPS (UT) प्रबधंक थाना कसोला, उप पुलिस अधीक्षक रेवाडी  अमित भाटिया, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रेवाडी हंसराज, प्रबंधक थाना यातायात, उपस्थित रहे है।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment