हनीट्रैप में फंसा कपड़ा व्यापारी

By Sahab Ram
On: October 18, 2021 10:31 AM
Follow Us:

हनीट्रैप में फंसा कपड़ा व्यापारी

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij

रेवाड़ी में हनीट्रैप का एक और मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोसली में कपड़ों का कारोबार करने वाले शख्स के पास कुछ दिन पहले एक महिला ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। उसके बाद से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। 16 अक्टूबर को महिला ने मैसेज भेजकर कोसली के जुड्‌डी रोड़ पर उसे बुला लिया। अभी वह घर के पास ही पहुंचा था कि प्रवीण पंघाल, मानिया व 7-8 अज्ञात लोगों ने उसे किडनैप कर लिया और फिर उसे एक घर में ले गए। यहां आरोपियों ने गन प्वाइंट पर व्यापारी के कपड़े उतरवाए और फिर महिला के साथ उसका जबरन वीडियो बना लिया। आरोपियों ने व्यापारी से 50 लाख रुपए की डिमांड की और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करके उसे फंसा देंगे। पीड़ित व्यापारी आरोपियों से हाथ जोड़कर मिन्नतें करता रहा, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके। आरोपियों ने उसकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया और फिर उसे गाड़ी में डालकर एक सुनसान जगह ले गए।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

आरोपियों ने पीड़ित के साथ कुकर्म करते हुए उसकी भी वीडियो बनाई और फिर उसे डराने के लिए हवा में फायर भी किए। आरोपियों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन, लॉकेट व पर्स छीन लिया। बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने पैसे मांगे तो पीड़ित ने सोमवार को 15 लाख रुपए देने की हामी भर दी। उसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी के कागजात छीने और फिर उसे घर के पास ही छोड़कर फरार हो गए। बुरी तरह घबराए पीड़ित व्यापारी ने अपने घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद रविवार की शाम पुलिस को शिकायत दी गई। कोसली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को काबू कर लिया है।
कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में महिला सहित प्रवीण पंघाल, मानिया व 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 148,149, 307, 365, 377, 342, 379B, 386, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment