
शहर थाना रेवाड़ी के अंतर्गत पुलिस चौकी कानोड गेट पुलिस ने रेहड़ी वाले को डरा धमका कर रूपए छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास नगर रेवाड़ी निवासी पवन के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए जांचकर्ता एएसआई राजकुमार ने बताया की सुम्मा खेड़ा निवासी अमृतलाल जो हाल कुतुबपुर में किराये पर रहता है, ने शिकायत दी की रविवार को मै अपनी सब्जी की रेहड़ी लेकर शाम को घर जा रहा था। जब मै जीआरपी थाने से निकलकर अंडरपास के कोने पर पहुचा तो मेरे पास दो लड़के आए। जिनमे से एक ने मुझे पकड़ लिया और दुसरे ने मेरी पेंट की जेब से 3000 रु0 निकाल लिये और मुझसे कहा की अगर शोर मचायेगा तो चाकू मार देंगे जो मैने नही देखा। जिन्होने मेरे को डरा धमका कर जबरदस्ती मेरी जेब से पैसे छीने है।

पुलिस ने अमृतलाल की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में दूसरे आरोपी को तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।





