चारधाम यात्रा के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

By Sahab Ram
On: April 27, 2022 12:10 PM
Follow Us:

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा 3 मई 2022 से प्रस्तावित है। यात्रा के प्रारंभ होने के संबंध में उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देश के सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी करने के लिए पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि चारधाम यात्रा में देशभर के भक्त शामिल होते हैं।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

उत्तराखंड में तीन मई से प्रारंभ हो रही यात्रा में हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र व गुजरात सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा के लिए भक्त अपने निजी या व्यावसायिक वाहनों से जाते हैं। इसमें दिक्कत आ सकती है। पुलिस के अनुसार चारधाम यात्रा मार्ग पर कई स्थानों पर आल वेदर रोड, सड़कों की मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण आदि का काम चल रहा है। यात्रा मार्ग पर अधिक संख्या में वाहनों के आवागमन से दिक्कत आ सकती है। उत्तराखंड में पहाड़ों पर भूस्खलन होने के कारण मार्ग जबतब अवरुद्ध हो जाता है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

भूस्खलन होने पर जाम की स्थिति बनने की आशंका भी बनी रहती है। यही कारण है कि यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की वेबसाइट https://uttarakhandpolice.uk.gov.in पर अनेक सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें चारधाम यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने आदि के संबंध में समस्त सूचनाएं हैं जिससे यात्री दिक्कतों से बच सकते हैं।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment