NH-48 पर जिले में 4 जगह बनेंगे फुट ओवरब्रिज- राव इंद्रजीत सिंह

By Sahab Ram
On: September 5, 2020 7:13 AM
Follow Us:

NH-48 पर जिले में 4 जगह बनेंगे फुट ओवरब्रिज- राव इंद्रजीत सिंह

दिल्ली – जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 लेन हाईवे को पार करने के लिए पैदल यात्रियों के लिए आधा दर्जन से अधिक फुटओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से इन फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को साथ बैठक में उन्होंने पैदल यात्रियों की मांग को गंभीरता से उठाया था जिसके बाद इन फुट ओवर ब्रिज के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

NH-48 पर जिले में 4 जगह बनेंगे फुट ओवरब्रिज- राव इंद्रजीत सिंह

राव ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फुट ओवर ब्रिज का निर्माण का काम शीघ्र पूरा किया जाएगा। इन फुट ओवर ब्रिज के बनने से दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पार करने वाले पैदल यात्रियों को जान जोखिम में नहीं डालनी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर रेवाड़ी जिले में 4 फुट ओवर ब्रिज निर्माण को तत्काल मंजूरी देते हुए उनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर रेवाड़ी जिले की सीमा में जयसिंहपुर खेड़ा , खिजुरी , खरखड़ा , मालपुरा हीरो कंपनी के समीप में बनेंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी की वजह से एनएचएआई के द्वारा अनेक स्थानों पर कांटो को बंद कर दिया गया है। इनको बंद करने से लोगों की परेशानी तो बढ़ी लेकिन जान का जोखिम काफी कम हो गया है। लेकिन पैदल यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डालकर राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करना पड़ रहा था। हाईवे को पार करते हुए काफी लोग दुर्घटना का शिकार बन चुके हैं। राव ने कहा कि पिछले वर्ष भी इन स्थानों पर फुटओवर ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया था। लेकिन टेंडर लेने वाली एजेंसी इनका निर्माण नहीं कर पाई , जिसके बाद दोबारा से टेंडर जारी कर नई एजेंसी को टेंडर देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। टेंडर प्रक्रिया सितंबर माह तक पूरी कर ली जाएंगी और निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली – जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बावल, कपड़ीवास चौक पर बनने वाले फ्लावर के लिए भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अथॉरिटी के जयपुर डिवीजन की ओर से उच्च अधिकारियों को बावल चौक के लिए करीब 24 करोड रुपए वह कापड़ीवास चौक के लिए करीब 22 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर दिल्ली भेज दिया गया है। राव ने बताया कि वे दिल्ली में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है और मानसून सत्र के दौरान केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इन विषयों को लेकर मुलाकात करेंगे। राव ने कहा कि करीब 22 हजार करोड की परियोजनाओं के पिछले दिनों हुए शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने बावल चौक कापडीवास चौक, बिलासपुर चौक आदि पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग को  गडकरी के सामने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद से अथॉरिटी की ओर से इन कार्यों को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार जताया कि उन्होंने पिछले दिनों उन्होंने करीब 15 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले रेवाड़ी -पटौदी राष्ट्रीय राजमार्ग, 800 करोड़ की लागत से बनने वाले रेवाड़ी बाईपास, रेवाड़ी – नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के सीधे जुड़ाव के लिए ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेस वे के निर्माण की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। राव ने कहा कि वे जब भी गडकरी से इलाके की मांग को लेकर मिले हैं उन्होंने निराश नहीं होने दिया है।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment