डीएसपी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

By Sahab Ram
On: November 24, 2020 3:23 PM
Follow Us:

डीएसपी ने पौधारोपण कर   पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

रेवाडी डीएसपी जमालखान ने गांव कालूवास के प्राचीन शिव मंदिर में ग्रामिणों की उपस्थिति में पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। यही कारण है कि पेड़ों को काटने की निंदा की जाती है और अधिक से अधिक पेड़ों को लगाने का प्रचार किया जाता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और श्वास ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। साथ ही पेड न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से बहुत प्रदूषण निकल रहा है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। डीएसपी जमान खान ने कहा कि पेड पर्यावरण को शांत रखते हैं। वे गर्मी के असर को कम करने में मदद करते हैं। उनसे प्राप्त ठंडक का असर ऐसा है कि यह आसपास के स्थानों में 50 प्रतिशत तक एयर कंडीशनर की आवश्यकता को कम कर सकता है।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

वहीं युथ कांग्रेस के जिला महासचिव सोनु यादव (सिंघम) कालूवास ने कहा कि यह सही समय है जब हम पेड़ों के रोपण के महत्व को पहचाने और इस दिशा में जितना हो सके उतना योगदान करने की जिम्मेदारी ले सकें। उन्होंने कहा कि मैं ग्रामिणों की तरफ से डीएसपी जमान खान का धन्यवाद करता हूं कि जिन्होंने पौधारोपण कर शुभ कार्य किया है और 200 पौधे भी दिए हैं जिनकों गांव में अन्य जगहों पर लगाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच लच्छी राम, कृष्ण भगत जी, जयपाल सरपंच, जसबीर एडवोकेट, ब्रहम प्रकाश, सुमेर सिंह, मुकेश ढाणी इत्यादि मौजूद रहे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment