कोसली में स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा ने पहुँचे विधायक लक्ष्मण यादव

By Sahab Ram
On: May 24, 2021 2:35 PM
Follow Us:

कोसली में स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा ने पहुँचे विधायक लक्ष्मण यादव

कोसली, 24 मई।  कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को डहीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन भेंट कर कोसली विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और कंवाली, मुमताजपुर, नाहड, बव्वा, कारोली सहित अन्य गांवों का दौरा कर गांवों में स्थापित आईसोलेशन सैंटरों का जायजा किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कोसली के नागरिक अस्पताल में पहुंचकर सुविधाओं का भी जायजा लिया और कोसली नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर मशीन सुविधाओं का रिबन काटकर शुभारंभ किया।

 

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

सर्वप्रथम कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव डहीना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सकों को मरीजों के लिए आक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन भेंट की। इसके उपरांत बारी-बारी से गांवों में स्थापित आईशोलेशन सैंटरों का जायजा लिया। वहीं शाम के समय कोसली स्थित नागरिक अस्पताल का दौरा किया और एसएमओ से अस्पताल में मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस बीच उन्होंने गांवों में कोरोना के प्रसार को लेकर स्टेटस रिपोर्ट ली और होम आईसोलेशन में उपचार ले रहे लोगों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी जा रही मैडिकल किट की जानकारी ली।

 

विधायक ने कोसली अस्पताल में लिया सुविधाओं का जायजा :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

कोसली अस्पताल का दौरा करते हुए भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एसएमओ डॉ चितरंजन को निर्देश दिए कि रोजाना कोविड केसर सेंटर में मरीजों की बैड शीट बदली जाएं और कोविड केयर सैंटर में उपचाराधीन मरीजों का चैकअप लगातार जारी रखें। उन्होंने बताया कि कोसली के लिए दो एम्बुलेंस मंजूर हो चुकी है, जो शीघ्र ही जनसेवा के लिए उपलब्ध होगी तथा शीघ्र ही कोसली में ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जाएगा।

 

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी बिजेंद्र यादव डहीना, नाहड मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment