वृक्ष प्रकृति के रूप में भगवान द्वारा दिया गया उपहार: मुख्यमंत्री

By Sahab Ram
On: July 28, 2021 4:30 PM
Follow Us:

वृक्ष प्रकृति के रूप में भगवान द्वारा दिया गया उपहार: मुख्यमंत्री

रेवाड़ी, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विश्व प्रकृतिसंरक्षण दिवस के अवसर पर रेवाडी स्थित केएलपी कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण कर क्षेत्र की जनता को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने भी त्रिवेणी लगाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का हिस्सा है यह प्रकृति के रूप में भगवान द्वारा दिया गया एक अमुल्य उपहार है, इतना ही नहीं पेड़ पौधे हमारे जीवन में स्कारात्मक ऊर्जा का संचार करते है। उन्होंने कहा कि कुदरत ने एक ऐसी व्यवस्था की है कि पेड़-पौधे हर जगह मिलते है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि जब प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है तो विभिन्न प्रकार की आपदाएं आती है। हमें प्रकृति के बीच संतुलन बनाएं रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में फलदार और छायादार पौधे रोपित करने होगें। उन्होंने पेड़ो की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही पेड़ पौधों का अपने आप में एक बड़ा महत्व है। एक वट्टï वृक्ष के नीचे जहां भगवान बुद्घ को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी वहीं कुरूक्षेत्र में पेड़ के नीचे ही भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ई-पौधाशाला ऐप का भी शुभांरभ किया गया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति घर बैठे नर्सरी से अपना मन चाहा पौधा ले सकता है। इसके अलावा पौधों की जीओ टैगिंग भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पौधे लगाने व उनकी देखभाल के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है ताकि बच्चों का पौधारोपण के प्रति रूझान बढ़ सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार 3 करोड पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने व अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिए हमें पौधारोपण अवश्य करना चाहिए ताकि शुद्ध आक्सीजन भरपूर मात्रा में मिलती रहे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण  संतुलन बनाए रखने के लिये पेड़ पौधों का होना बहुत जरूरी है। इसलिए हम सभी को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये और उसे बडा होने तक उसकी देखभाल करने का भी संकल्प लेना चाहिए।
  मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि जिले में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए 10 लाख पौधे लगाए जाएगें, जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसमें वन विभाग द्वारा 8 लाख पौधारोपण का कार्य किया जा रहा हैं, तथा दो लाख पौधे एचएचआईआईडीसी बावल व एचएसवीपी द्वारा लगाये जा रहें हैं।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि यदि हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे तो इससे हमारा पर्यावरण दूषित होने से बच सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने हम सभी को यह दिखा दिया कि आक्सीजन की हमें कितनी अधिक जरूरत होती हैं। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे कार्बनडाइऑक्साइड को ग्रहण करतें हैं और मनुष्य के लिए आक्सीजन देते हैं, इसलिए हमें आक्सीजन की महता को समझते हुए ज्यादा से पौधे लगाने चाहिए और उन्हे पाल-पोश कर बडा करना चाहिए ताकि हमारी भावी पीढी को आक्सीजन की कमी महसूस ना हो।
इस अवसर पर चेयरमैन हरको बैंक डॉ अरविन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष मास्टर हुकम चंद यादव, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, डीसी यशेन्द्र सिंह, एसपी अभिषेक जोरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment