मंत्री से बोले विधायक चिरंजीव राव….आपकी सरकार में हो रहा भारी भ्रष्टाचार

By Sahab Ram
On: July 30, 2021 11:33 AM
Follow Us:

मंत्री से बोले विधायक चिरंजीव राव….आपकी सरकार में हो रहा भारी भ्रष्टाचार

  • जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक
  • विपक्ष के विधायक चिरंजीव राव पहली बार इस बैठक में पहुँचे,
  • राज्यमंत्री ओपी यादव की अध्यक्षता में बाल भवन में हुई बैठक,
  • शहर की जलभराव की समस्याओं पर चिरंजीव ने सरकार को घेरा,
  • प्रशासन की कार्यशैली पर उठाएं सवाल, बोले भारी भ्रष्टाचार हुआ ,
  • करोड़ों रूपए सीवरेज सफाई और वाटर ड्रेनेज सिस्टम पर खर्च करने के बावजूद आखिर क्यों होता है जलभराव !

रेवाड़ी में आज जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया . राज्यमंत्री ओपी यादव की अध्यक्षता में ये बैठक की है . जिसमें 30 परिवाद रखें गए .  बैठक में खास बात ये रही कि पहली बार विपक्षी दल के विधायक चिरंजीव राव भी बैठक में पहुँचे ..जहाँ उन्होंने शहर में जलभराव की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा ….

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव ने राज्यमंत्री ओपी यादव को कहा कि आपकी सरकार में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है . सीवरेज सफाई और वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए करोड़ों रूपए खर्च करने के बावजूद शहर में जलभराव की समस्या से जनता परेशान है. चिरंजीव राव ने कहा कि अधिकारीयों ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि शहर में स्ट्रोंग वाटर ड्रेनेज सिस्टम डाला गया है . लेकिन ऐसा होता तो शहर में जलभराव की समस्या नहीं होती . इसलिए इस मामले की जाँच होनी चाहियें.

चिरंजीव राव के आरोपों को अधिकारीयों ने सिरे से ख़ारिज किया है ..वहीँ मंत्री ओपी यादव ने कहा है कि प्रशासन अपना काम कर रहा है . इस बार भारी बारिश होने के चलते समस्याएं आई है . और जब परेशानी आती है तो उसके समाधान के लिए काम किया जाता है . अधिकारी अब पानी निकासी के लिए काम कर रहे है .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

बहराल मंत्री भले ये कह रहे हो कि अधिकारी अपना काम कर रहे है ..लेकिन हकीकत में अधिकारी अपना ठीक से काम करते तो रेवाड़ी के लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता . जरुरी है कि मामले की जाँच हो और लापरवाह और दोषी अधिकारीयों के खिलाफ एक्शन लिया जाएँ.

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment