सोनाली फोगाट से प्रजापत समाज नराज़: कोसली में पुतला फूंका और विरोधी नारेबाजी की

By Sahab Ram
On: August 7, 2021 9:01 AM
Follow Us:

भाजपा नेत्री एवं अभिनेत्री सोनाली फोगाट के द्वारा वीडियो जारी करके माफी मांगने के बावजूद प्रजापत समाज उनसे नाराज है। इसलिए रेवाड़ी जिले में आज सोनाली फोगाट के पुतले फूंके जा रहे हैं। शनिवार सुबह कोसली में टूमना रोड पर सोनाली फोगाट का पुतला फूंकते हुए प्रजापत समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। सोनाली फोगाट के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की गई है। इस मामले को लेकर प्रजापत समाज की बैठक भी होगी। वजह है, प्रजापत समाज के खिलाफ सोनाली फोगाट द्वारा की गई टिप्पणी, जो उन्हें महंगी पड़ रही है।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

वीडियो जारी करके माफी मांगी
सोनाली फोगाट ने वीडियो जारी करके प्रजापत समाज से माफी मांगी है। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि मैंने एक इंटरव्यू के दौरान एक कहावत कही थी। अगर प्रजापत समाज के लोगों को लगता है कि ये गलत है तो मैं माफी मांगती हूं। क्योंकि मेरे लिए सभी सम्मानीय है और मैं सबका आदर करती हूं। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। दरअसल, सोनाली फोगाट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह प्रजापत समाज को लेकर एक कहावत के जरिए टिप्पणी करती हुई दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हुआ। रोहतक में प्रजापत समाज के कुछ लोगों ने पुलिस को शिकायत तक दी है।

पुलिस केस दर्ज करने की मांग
प्रजापत समाज ने पुलिस से सोनाली फोगाट के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। क्योंकि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसलिए उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। प्रजापत समाज 360 गांव के चौधरी दौलत राम का कहना है कि भाजपा नेत्री ने हमारे समाज के खिलाफ बहुत गलत टिप्पणी की है। इसकी हम घोर निंदा करते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

सोनाली फोगाट और विवादों का चोली दामन का साथ
बता दें कि सोनाली फोगाट और विवादों का चोली दामन का साथ रहा है। कभी किसान आंदोलन को लेकर टिप्पणी तो कभी किसी चप्पल से पिटाई करने को लेकर वे सुर्खियों में रहीं। सोनाली ने गांव बालसमंद में ग्रामीणों को पाकिस्तानी कह दिया था। बालसमंद मंडी में सचिव सुल्तान सिंह को चप्पल से पीटा था। इन दोनों मामलों में खूब विवाद हुआ था। सोनाली किसान आंदोलन पर विवादित टिप्पणी कर चुकी हैं। एक ट्रैफिक एसआई को धमकाने के प्रकरण से भी उनका नाम जुड़ा था।

भाजपा के ही दो मंडल अध्यक्षों ने फोनाली फोगाट पर उनको घर में बंद करके पीटने का आरोप लगाया था। सोनाली अपने जीजा के खिलाफ भी धमकी देने का केस दर्ज करवा चुकी हैं। 2020 में सोनाली रियल्टी शो बिग बॉस का हिस्सा रही थीं। इन दिनों वह इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहती हैं। ताजा मामला कुम्हार समाज पर टिप्पणी करने का है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment