रेवाड़ी विधायक द्वारा लगाये गए वैक्सीनेशन कैंप में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

By Sahab Ram
On: August 8, 2021 10:42 AM
Follow Us:

हरियाणा के रेवाड़ी में रविवार कोरोना वैक्सीनेशन कैंप में उस वक्त माहौल बिगड़ गया, जब यहां उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंच गई। भीड़ से बचने के लिए दरवाजा बंद किया तो धक्का-मुक्की में वह भी टूट गया। लेकिन दूसरी ओर बेकाबू भीड़ शांत नहीं हुई तो नौबत यहां तक आ गई कि विधायक को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की तरफ से रविवार को रेवाड़ी के बाल भवन में कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप में दोनों डोज मिलाकर कुल 400 डोज लगनी थी, लेकिन सुबह से 8 बजे से ही कैंप में भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ को संभालने के लिए पहले तो वहां कोशिश हुई, लेकिन भीड़ बेकाबू होती चली गई । भीड़ की धक्का-मुक्की में एक दरवाजा भी टूट गया। बाद में विधायक ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

रेवाड़ी में वैक्सीन को लेकर मारा-मारी चल रही है। लोगों को समय पर वैक्सीन नहीं लग पा रही है। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त स्टॉक नहीं मिल पा रहा है, जिसकी वजह से बड़ी आबादी अभी भी पहली डोज ही नहीं लगवा पाई है। ऊपर से दूसरी डोज लगवाने का लोड बढ़ गया है। हालांकि जुलाई के मुकाबले अगस्त में स्थिति में कुछ सुधार हुआ है।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment