थाना कोसली पुलिस ने रात के समय घऱ मे घुसकर महिला पर चाकू से भय बनाकर महिला के गले से सोने कि चेन चोरी करने कि कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बहाला निवासी अक्षय कुमार के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि कोसली थाना इलाका के गांव शादीपुर कि रहने वाली महिला ने पुलिस मे दी हुई शिकायत मे बतलाया कि गत 02 अगस्त को मै अपने बच्चो सहित अपने मकान मे सो रही थी। करीब 12.30 बजे रात मे एक व्यक्ति अक्षय निवासी बहाला मेरे घर मे घुसकर मेरी गर्दन पर चाकू रखकर मेरे गले मे पहनी हुई सोने कि चैन निकालने लग गया।
जब मैने शोर मचाया तो वह व्यक्ति दीवार फांद कर भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने जांच मे कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त आरोपी अक्षय कुमार निवासी बहाला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।







