पढ़ने की कोई उम्र नही होती: भिवानी में मां-बेटा साथ दे रहे परीक्षा

By Sahab Ram
On: August 13, 2021 9:11 AM
Follow Us:

पढ़ने की कोई उम्र नही होती: भिवानी में मां-बेटा साथ दे रहे परीक्षा

सही कहा है जुनून हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। भिवानी की सुनीता और उनका बेटा नवीन दोनों एक साथ एलएलबी की परीक्षा दे रहे हैं। शादी के समय सुनीता 12वीं तक पढ़ी थी। शादी के बाद बच्चों के लालन- पालन का बोझ आया तो घर गृहस्थी में व्यस्त हो गईं। बच्चे बड़े होने के बाद एक बार फिर उन्होंने पढ़ने की ठानी और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से डिस्टेंस एजुकेशन से पिछले वर्ष स्नातक की। इसके बाद एलएलबी में बिट्स महाविद्यालय भिवानी में दाखिला लिया। अब दोनों मां-बेटा एलएलबी की परीक्षा एक साथ दे रहे हैं।

मां बेटे  में होड़ है कि कौन ज्यादा अंक प्राप्त करे  

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

बेटा नवीन लोहिया 12वीं करने के बाद पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स कर रहे हैं तो मां सुनीता सरोहा स्नातक करने के बाद तीन वर्षीय एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। फिलहाल बेटा पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दे रहा है तो मां दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दे रही हैं। मां बेटा में यह भी होड़ है कि कौन ज्यादा अंक प्राप्त करता है।

20 साल बाद वकालत की राह पर सुनीता

सुनीता कि शादी 29 जून 2000 को गोलपुरा निवासी सुनील के साथ हुई थी। शादी के बाद गृहस्थी और बच्चों के लालनपालन का बोझ उन पर आ गया। वह चाहती थी कि पढ़ाई जारी रखी जाए लेकिन पारिवारिक बोझ के चलते उनको पढाई छोडनी करनी पड़ी। शादी के 16 साल बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से कलां संकाय में स्नातक की पढ़ाई शुरू की और पिछले साल वर्ष 2020 में उसकी स्नातक पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने बिट्स ला कालेज में नियमित रूप से एलएलबी में दाखिला लिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

सुनीता का सपना महिलायों की आवाज उठाना

सुनीता सरोहा कहती हैं कि महिलाओं पर प्रताड़ना के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। महिलाओं की आवाज बनने के लिए उन्होंने एलएलबी करने की ठानी थी। अब इस मिशन में भी कामयाबी जरूरी मिलेगी। वैसे भी वर्षो  से वह समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी हैं। एलएलबी की डिग्री हो जाएगी तो और महिलाओं के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ सकूंगी।

 

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment