हरियाणा में गन्ना किसानों को चीनी मिलों ने किया पूरा भुगतान : डा. बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: September 4, 2021 12:11 PM
Follow Us:

हरियाणा में गन्ना किसानों को चीनी मिलों ने किया पूरा भुगतान : डा. बनवारी लाल

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा में गन्ना किसानों को उनकी फसल का पूरा भुगतान किया जा चुका है। सभी को ऑपरेटिव मिलों द्वारा किसानों को उनकी गन्ने की अदायगी कर दी गई है। उन्होंने शनिवार को बावल में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत संवाददाताओं को जानकारी देते हुए यह बात कही।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

डा. बनवारी लाल ने प्रदेश के गन्ना किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिस तरह गत सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी गई थी, उसी प्रकार आगामी सीजन के दौरान भी गन्ना किसानों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने गन्ना किसानों से अपील की है कि वे डिस्टेंस पर गन्ने की बुआई करे ताकि हार्वेस्टर द्वारा गन्ने की फसल की सही कटाई की जा सके। उन्होंने कहा कि हार्वेस्टर से गन्ने की कटिंग करने से खर्चा कम आएगा, जिससे किसानों को लाभ होगा।

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सभी चीनी मिलों के प्रबंध निदेशकों को मिलों के मेंटेनेंस कार्य को 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि गन्ने की पिराई के समय कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि नम्बर के पहले सप्ताह में सभी शुगर मिलों में क्रशिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

हरियाणा में गन्ने का रेट अन्य राज्यों से अधिक

सहकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में सरकार द्वारा गन्ने का सबसे अधिक रेट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी शुगर मिल अच्छा काम कर रही है जिसके चलते प्रदेशभर में चीनी का रेट 35-36 है, इसी तरह सीरा का रेट भी 1100-1200 क्विंटल है। इससे मिल को फायदा होगा, जिसका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही उनके समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। लोगों ने बिजली, पानी सहित व अन्य समस्याओं को लेकर मंत्री डॉ बनवारी लाल को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रतिबद्ध हूं। लोगों ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें क्षेत्र की जिम्मेवारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए मैं हर संभव प्रयास करुंगा। लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए उनके दरवाजे हर वक्त खुले हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment