रेवाड़ी में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए पहुचें किसानों को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 5, 2021 10:41 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए पहुचें किसानों को किया गिरफ्तार

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान रविवार को रेवाड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर का विरोध करने पहुंच गए। हालांकि मुख्यमंत्री के रेवाड़ी पहुंचने से पहले ही पुलिस ने करीब 25 किसानों को गिरफ्तार करके मॉडल टाउन थाना भेज दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल IGU (इंदिरा गांधी विश्वविद्याल) मीरपुर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

हरियाणा पुलिस के अलावा आरएएफ व सीआईएसएफ के जवानों को जगह-जगह तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास किया है। इसके बाद वह सीधे झज्जर के गांव खुड्‌डन में पहलवान बजरंग पूनिया के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाएंगे।

लेकिन मुख्यमंत्री के रेवाड़ी आगमन से पहले ही संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान व मजदूर संगठन के 25 से ज्यादा किसान नेहरू पार्क में एकत्रित हो गए थे और फिर प्रदर्शन करते हुए रेवाड़ी शहर के धारूहेड़ा चुंगी तक पहुंचे। यहां आगे बढ़ने से पहले ही उनके साथ चल रही पुलिस फोर्स ने उन्हें रेजांगला युद्ध स्मारक के ठीक सामने रोक लिया और फिर गिरफ्तार करके बस में बैठाकर थाना भेज दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

 

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए रेवाड़ी में सुबह से ही पुलिस के अलावा आरएएफ व सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की गई थी। पुलिस को पहले से ही जानकारी थी कि कुछ किसान संगठन मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने पहुंच सकते हैं। इसी के चलते उन्हें काला झंडा दिखाने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था ।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment