कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भविष्य की नींव को मजबूत बनाने में भी एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है

By Sahab Ram
On: September 5, 2021 11:54 AM
Follow Us:

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भविष्य की नींव को मजबूत बनाने में भी एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक उस दीपक के समान है, जो स्वयं जलकर समाज के अंधियारे को प्रकाशमय करने का कार्य करता है। भविष्य की नींव को मजबूत बनाने में भी एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है। पूर्व में जहां एक गुरु अपने तबादलों के लिए नेताओं की हाजिरी लगाता था, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई ऑनलाइन स्थानांतरण प्रणाली से शिक्षक वर्ग पूरी तरह खुश है।
 यादव शिक्षक दिवस के अवसर पर क्षेत्र के गांव नाहड़ स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों व श्रेष्ठ परिणाम देने वाले अध्यापकों को सम्मानित करने के उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कोसली विधायक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि कोसली विधायक को पगड़ी पहनाकर व फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एक बच्चे का सबसे पहला गुरु उसके माता-पिता होते हैं। इसलिए एक विद्यार्थी को जीवन में अपने माता-पिता तथा गुरुजनों को सदैव सम्मान करना चाहिए। क्योंकि गुरु की महीमा ही अपरमपार होती है। उन्होंने शिक्षक वर्ग से भी आह्वान किया कि वह विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के गुण भी पैदा करें, ताकि विद्यार्थी बड़ा होकर सफलता प्राप्त करने के साथ-साथ अपने संस्कारों के महत्व को भी न भूले। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान प्रारंभ से ही शिक्षा का केंद्र होने के साथ-साथ विश्व गुरु रहा है। दुनियाभर के देशों के विद्यार्थी भारत में शिक्षा ग्रहण करने आते है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह पूरी मेहनत करके शिक्षा ग्रहण करें तथा सफल होकर अपने गुरुजनों व माता-पिता का नाम रोशन करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment