कल भारत बंद का आह्वान, कप्तान अजय ने कहा बाजार से निकालेंगे तिरंगा यात्रा  

By Sahab Ram
On: September 26, 2021 10:51 AM
Follow Us:

कल भारत बंद का आह्वान, कप्तान अजय ने कहा बाजार से निकालेंगे तिरंगा यात्रा  

सोमवार 27 सितंबर को किसानों द्वारा किए जा रहे भारत बंद का पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने समर्थन किया है और भारत बंद को कामयाब करने के लिए रेवाडी शहर में तिरंगा यात्रा करने का फैसला किया है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री ने घंटेश्वर मंदिर पंहूचकर व्यापारियों से एक दिन के लिए बाजार बंद रखने की अपील भी की। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि सभी लोग नेहरू पार्क, नजदीक महाराणा प्रताप चौक में सुबह 10 बजे ज्यादा से ज्यादा संख्या में एकत्रित हों। तिरंगा यात्रा नेहरू पार्क से शुरू होकर बाजार के बीचों-बीच मोती चौक, कटला बाजार, पंजाबी मार्केट, काठ मंडी होते हुए अग्रसेन पंहूचेगी।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि आज के समय में किसान अकेला परेशान नही है। बल्कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों सहित मंहगाई सातवें आसमान पर है, बेरोजगारी की वजह से बेरोजगारों की फौज तैयार हो चुकी है और सबसे बुरी हालत तो व्यापारी भाईयों की है। व्यापारी भाईयों पर जीएसटी का बोझ डाल दिया है, ऑन लाईन मार्केट ने व्यापारियों का व्यवसाय बंद सा कर दिया है, व्यापारी भाईयों पर दिन दहाडे हम्ले और लूट पाट की जाती है।

इसके अलावा रेवाडी शहर में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। युवा नशे की गिरफ्त में होते जा रहे हैं। इसके अलावा भी बहूत सी समस्याएं हैं। इन सभी बातों को लेकर मेरी आप सभी से अपील है कि एक दिन के लिए पूरा बाजार बंद रखने में सहयोग करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment