हरियाणा में अब लड़कियों को मिलेगी पीजी तक मुफ्त शिक्षा,पढ़े विस्तार से

By Sahab Ram
On: April 18, 2022 10:07 AM
Follow Us:

हरियाणा सरकार ने हाल ही में निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों को 10 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाले स्कूली शिक्षा नियम से छुटकारा पा लिया है. क्योंकि यह नियम केंद्र सरकार के शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून से अलग था. हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने हरियाणा स्कूल शिक्षा नियम, 2003 से नियम 134ए को हटा दिया है. इस कदम से लड़कियों की शिक्षा के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों को अब कॉलेजों में फीस नहीं देनी होगी. इसकी जिम्मेदारी सरकार ने ली है.

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

खट्टर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब परिवार का कोई भी प्रतिभाशाली छात्राएं अपने सपनों को पूरा करने से ना चूके. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परिवार पहचान पत्र योजना के तहत उन लोगों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, जिनकी सत्यापित पारिवारिक आय 1.80 लाख प्रति वर्ष से कम है. बता दें कि मुख्यमंत्री ने यह घोषणा पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के सुपर 100 कार्यक्रमके तहत सिविल सेवा परीक्षा-2020 और जेईई एडवांस परीक्षा-2021 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि गरीब पृष्ठभूमि के 29 छात्रों की  परीक्षा पास की, मुझे उम्मीद है कि आप जो भी क्षेत्र चुनेंगे उसमें आप सभी हरियाणा को गौरवान्वित करेंगे.

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

खट्टर ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश में ऐसे संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें केजी से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा दी जाएगी. उन्होंने कहा, “शुरुआत में हम चार विश्वविद्यालयों में केजी से पीजी तक की शिक्षा देने की व्यवस्था करने जा रहे हैं. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने इस शैक्षणिक सत्र 2021-22 से केजी से पीजी योजना के तहत प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है.

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment