जनसंपर्क विभाग लोकप्रिय गायन शैली में कर रहा सरकार की नीतियों का प्रचार

By Sahab Ram
On: April 4, 2022 12:55 PM
Follow Us:

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के भजन पार्टी सदस्यों रामानंद, कर्मबीर सिंह व मदन लाल ने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी। विभाग के पार्टी कलाकार गायन की परंपरागत शैली में हरियाणा सरकार की अंत्योदय उत्थान योजना, अंत्योदय सरल पोर्टल, परिवार पहचान पत्र, ई-ऑफिस, जल शक्ति अभियान, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, सीएम विंडो, ई-रजिस्ट्रेशन, ई-स्टैंप, ई-टेंडरिंग, जमाबंदी-इंतकाल, कॉमन सर्विस सेंटर आदि के बारे में सरल भाषा में ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।
 

महिलाओं को विकास गीतों के माध्यम से सरकारी नीतियों से रूबरू करा रही भजन पार्टियां

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अपने दायित्व का निर्वहन बेहतरीन ढंग से कर रहा है और आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों से रूबरू करा रहा है। उन्होंने कहा कि बेशक आज तकनीक और विज्ञान का युग है लेकिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों की हरियाणवी गायन शैली आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। ग्रामीण अंचलों में लोक शैली के जरिए जागरूकता की अलख आसानी से जगाई जा सकती है और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकार इस कला में बखूबी माहिर है।

Balmukund gupt ka jeevan parichay- बाबू बाल मुकुंद गुप्त का जीवन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment