
हरियाणा सरकार ने हरियाणा के विकास के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट तैयार किये गए है और कुछ पर काम चल भी रहा है। इन प्रोजेक्ट से हरियाणा के उद्योगपतियों और पंचायतों को भी लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं इन योजनाओं के तहत रोजगार भी बढ़ेगा। माना जा रहा है कि आने वाली योजनाओं में किसानों और युवाओं को सीधा लाभ दिया जाएगा हरियाणा में एक्सप्रेस वे के साथ साथ ग्लोबल सिटी और आईएमटी बनाने की परियोजना पर काम चल रहा है। जिसके तहत युवाओं और उद्योगपतियों को लाभ मिलने वाला है। इतना ही नहीं पंचायतों को भी इस परियोजना से लाभ मिलेगा।

नई उद्योग नीति
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने सभी को बताया है कि हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचनात्मक विकास निगम ने प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई उद्योग नीति को तैयार किया है। इस नीति के तहत उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे युवाओं के लिए रोजगार के भी अवसर उपलब्ध होंगे। सुभाष बराला ने ही HSIIDC की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता भी की जिसमें निगम के एमडी विकास गुप्ता और वित्त सलाहकार किरण वालिया भी मौजूद थे। सुभाष बराला के मुताबिक इस उद्योग नीति का उद्योगपतियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है। उनके अनुसार सरकार हर ज़िले में कृषि एवं खाद्य उत्पादों पर कल्सटर विकसित करने का काम भी कर रही है। इसके लिए बिक्री केंद्र भी बनाए जाने की बात कही गई है। जिससे किसानों और युवाओं की आय में भी वृद्धि होगी।
सुभाष बराला के अनुसार हरियाणा में एमएसएमई(MSME) को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई लैंड पुलिंग पॉलिसी के तहत ई मार्केटिंग और पंचायतों से जमीन लेकर नए प्रोजेक्ट भी तैयार किए जाएंगे। आने वाली 31 मार्च 2022 तक 5 हज़ार करोड़ रूपये के अतिरिक्त प्लॉट बिक्री करने की बात भी उन्होंने कही है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कैंप भी लगाए जाने वाले हैं। हरियाणा में करीब 31 छोटे बड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम भी चल रहा है। इतना ही नहीं प्रदेश में कटरा-दिल्ली और मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे भी बनाए जाएंगे और साथ ही ग्लोबल सिटी और आईएमटी विकसित करने की योजना भी तैयार होने वाली है।





