
सड़को पर सबसे ज्यादा दिखने वाली बाइक हीरो स्पलेंडर है। लेकिन जबसे इलेक्ट्रिक वाहन सड़को पर दौड़ने लगे हैं और सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाने लगा है। तब से लोगो की टेंशन बढ़ गई हैं।लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है।
GoGoA1 कंपनी ने देश की सबसे लोकप्रिय बाइक हीरो स्पलेंडर के लिए conversion kit का निर्माण कर रही हैं।इस किट को आप अपनी पुरानी बाइक में लगवाकर अपनी बाइक को इलेक्ट्रिक बना सकते हैं। आंकड़ों के मुताबिक 2021 में लगभग 150000 लाख इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का रजिस्ट्रेशन हुआ था।

कितना आएगा खर्चा
अपनी पुरानी splendor बाइक को पेट्रोल से इलेक्ट्रिक बनवाने के लिए आप को मात्र 35,000 रुपये खर्च करने पड़े। महाराष्ट्र स्थित कंपनी GoGoA1 द्वारा आपकी पुरानी स्पलेंडर को ईवी में बदला जा सकता है। वहीं इस किट के साथ इलेक्ट्रिक स्पलेंडर पर लगभग 151 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है ।कंपनी मोटर साइकिल के लिए एक आरटीओ स्वीकृत इलेक्ट्रिक कन्वर्जन प्रदान करती है और कहा जा रहा है कि इसकी मांग में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है




