Good news: रेलवे जल्द ही खरीदेगा 200 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

By Sahab Ram
On: March 2, 2022 7:35 AM
Follow Us:

Good news: रेलवे जल्द ही खरीदेगा 200 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

ट्रेन में सफ़र करने वालो के लिए एक अच्छी खबर है. Indian Railways मार्च में 200 AC ट्रेनों के निर्माण के लिए 24,000 करोड़ रुपये का एक बड़ा टेंडर जारी करने की योजना बना रहा है. इन ट्रेनों में  ओवरनाइट जर्नी के लिए स्लीपर सुविधा होंगी.

 

सरकारी पेटेंट रिपोर्ट में जियो सबसे आगे, 1,037 अंतरराष्ट्रीय पेटेंट फाइल

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 3,200 डिब्बों वाली 200 वंदे भारत ट्रेनों के लिए बोली दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और इसी महीने जारी किया जाएगा. बजट प्रावधान के अनुसार, 16 डिब्बों वाली एक वंदे भारत ट्रेन पर 120 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. वर्जन-3 वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बोली लगाने वालों को एल्युमीनियम और स्टील दोनों तरह के डिब्बों के विकल्प दिए जाएंगे. आगामी 200 वंदे भारत सेवा में एसी-1, एसी-2 और एसी-3 क्‍लास होंगे.

Good news: रेलवे जल्द ही खरीदेगा 200 वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

 

Superfast Express Train: 2 मार्च से उदयपुर और जयपुर के मध्य चलाई जाएगी विशेष ट्रेन, देखें क्या रहेगा टाइम टेबल
लेकिन अगर मैन्‍युफैक्‍चरर स्टील का विकल्प चुनता है, तो उसे पहले वाली से कम वजन का होना चाहिए, क्योंकि नई तकनीक के इस्‍तेमाल के साथ हल्के वजन की बोगी, ट्रांसफार्मर और मोटर आदि के लिए निर्देश तैयार किए जा रहे हैं. वर्जन-3 वंदे भारत रात भर की यात्रा के लिए है और इसके चरणों में राजधानी और दुरंतो सेवाओं को बदलने की संभावना है.

 

सूत्रों के मुताबिक कपूरथला, चेन्नई और रायबरेली में उत्पादन इकाइयों के अलावा रेलवे 200 वंदे भारत ट्रेन-सेट के निर्माण के लिए नव-निर्मित लातूर सुविधा का भी इस्‍तेमाल करेगा. Version-3 के रूप में कहा जा सकता है कि वंदे भारत की यह सभी ट्रेनें हल्की, ऊर्जा कम खपत करने वाली (energy-efficient) और अतिरिक्त यात्री सुविधाओं के साथ लैस होंगी. अब तक रेलवे ने 102 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (only siting) को चुना है, जबकि वह पहले ही 44 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का ठेका इंटीग्रल कोच फैक्‍टरी (ICC) में दे चुका है. 58 और ट्रेनों की खरीद के लिए बोली प्रक्रिया अभी जारी है. बता दें कि केंद्रीय बजट 2022-23 में 400 और वंदे भारत ट्रेनों की खरीद की घोषणा की गई थी.

रेवाड़ी – मैकिनिकल इंजीनियर ने घर पर ही तैयार की ई-रिक्शा लोडिंग

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment