चंडीगढ़ के इस स्टोर में एक रुपए में मिल रहा हैं एक कपड़ा, बस दिखाना होगा ये Document

By Sahab Ram
On: February 2, 2022 4:45 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ के इस स्टोर में एक रुपए में मिल रहा हैं एक कपड़ा, बस दिखाना होगा ये Document

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पहला ऐसा स्टोर खोला गया है जहा पर आप एक रुपए में एक कपड़ा खरीद सकते हैं. चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह स्टोर पूर्णतः सरकारी हैं. इस स्टोर से शहर के जरुरतमंद लोग मात्र एक रुपए में इस हाड कंपा देने वाली ठंड में अपने लिए गर्म कपड़े खरीद सकेंगे. कोट, स्वेटर, ऊनी वस्त्र या अपनी सुविधा अनुसार कोई भी कपड़ा खरीद सकते हैं. इन कपड़ों को बेचने के लिए नगर निगम ने बकायदा ‘नया सा’ नाम से धनास (Sector-14 West) में एक सरकारी स्टोर खोला है.

 

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

गरीब व जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए शुरू की गई यह सेवा अपने-आप में एक अनोखी पहल है. बता दें कि जो कपड़े यहां पर बेचे जाते हैं, उन कपड़ों को नगर निगम शहर के लोगों से इकट्ठा करता है. इसके बाद कपड़ों को सेग्रीगेट करके धोने के बाद उन्हें स्टोर में बेचने का काम रक्षक ग्रुप से जुड़ी दस महिलाएं संभाल रही हैं. स्टोर में आधार कार्ड दिखाकर कोई भी अपनी पंसद के हिसाब से कपड़ा खरीद सकते हैं.

चंडीगढ़ के इस स्टोर में एक रुपए में मिल रहा हैं एक कपड़ा, बस दिखाना होगा ये Document

घर जाकर गाड़ी इक्कठे करेगी कपड़े

नगर निगम ने लोगों से कपड़े इक्कठे करने के लिए ‘स्वच्छ सवारी’ नाम से एक गाड़ी चलाई हैं जो शहर के अलग-अलग इलाकों में जाकर कपड़े इक्कठे करेगी. पुराने कपड़े दान करने वालों को नगर निगम के कर्मचारी रसीद भी देंगे. इसके बाद इन कपड़ों को लांड्री में धोया जाता है और फिर प्रेस करने के बाद इनकी पैकिंग इस प्रकार की जाएगी, जिससे यह लगें कि कपड़े पुराने हैं हीं नहीं. नगर निगम की इस पहल में शहर का रक्षक ग्रुप कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है.

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

 

यहां पर फोन करके कोई भी डोनेट कर सकते हैं कपड़े

शहरवासी भी नगर निगम की इस पहल को लेकर खूब उत्साह दिखा रहे हैं और साफ-सुथरे कपड़े दान कर रहे हैं. इस अभियान को नगर निगम ने ‘आपके घर से उनके घर तक’ का नाम दिया है. इसके साथ ही नगर निगम ने एक मोबाइल नंबर 9041998099 भी जारी किया है जिसपर फोन करके भी आप कपड़े दान कर सकते हैं.

 

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

नगर निगम चंडीगढ़, कमिश्नर, आनिंदिता मित्रा ने कहा कि जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए यह स्टोर खोला गया है, जहां पर एक रुपए में एक कपड़ा बेचा जा रहा है. स्वच्छ सवारी गाड़ी लोगों के घरों से कपड़े इक्कठे करती है और उन्हें साफ तथा प्रेस करके नया सा स्टोर में पहुंचाया जाता है. कपड़ों की पैकिंग इस तरह की जाती है जिससे यह लगता ही नहीं कि कपड़े पुराने हैं. इस मुहिम को लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और आगे मांग बढ़ने पर और भी स्टोर खोलने का फैसला लिया जाएगा.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

रेवाड़ी-पटौदी- गुरुग्राम हाइवे का जुलाई तक होगा कार्य पूरा, राव इंद्रजीत ने NHAI से जुड़े इन मामलों पर की गडकरी के साथ बैठक

‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता’ योजना के तहत दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी मिलेगी 5 हजार की आर्थिक मदद

Leave a Comment