एक लाख से कम आए वाले पात्र परिवारों को मिलेगा हर-हित योजना का लाभ

By Sahab Ram
On: February 9, 2022 12:51 PM
Follow Us:

एक लाख से कम आए वाले पात्र परिवारों को मिलेगा हर-हित योजना का लाभ

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत एक लाख से कम आय वाले परिवारों को हर-हित योजना के तहत लाभ देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हर हित स्टोर खोलने से युवाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा
डीसी यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे उन्हें 10 प्रतिशत लाभ या न्यूनतम 15 हजार रुपये की मासिक आय सुनिश्चित होगी। हर हित स्टोर पर मिलने वाले सभी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता अन्य उत्पादों की तुलना में बेहतर एवं मार्किट से कम दर पर होगी।  उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिस परिवार की सालाना आय एक लाख से कम है उनको स्टोर के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर सहयोग राशि देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हर हित फ्रेंचाइजी के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि योजना के लाभ के लिए 21 से 35 वर्ष तक की आयु वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा का मूल निवासी प्रमाण पत्र भी संबंधित व्यक्ति के पास होना चाहिए तथा उसकी शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास होनी चाहिए व न्यूनतम 200 वर्ग फुट की जगह का होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों के कौशल विकास स्वरोजगार और रोजगार सृजन के लिए प्रयास किए जाएंगे।

एक लाख से कम आए वाले पात्र परिवारों को मिलेगा हर-हित योजना का लाभ

हर-हित फ्रेंचाइजी के लाभ :

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हर-हित फ्रंचाइजी से युवा उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। स्टोर पर डोर स्टेप डिलीवरी होगी। बैंकों से मुद्रा लोन दिलाने के लिए तालमेल किया जाएगा। सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पादों की श्रेणी होगी। प्रशिक्षण और व्यवसाय कौशल का विकास होगा। जीरो रॉयल्टी और जीरो फ्रेंचाइजी फीस रहेगी। बिक्री पर औसत 10 प्रतिशत मार्जिन का आश्वासन, तेजी से बिकने वाले उत्पादों की श्रेणी, आईटी और स्टोरब्राडिंग इनका सहयोग, ग्राहकों के लिए योजनाएं व प्रचारक छूट तथा मार्केटिंग और ब्रांडिंग समर्थन आदि के लाभ रहेंगे।

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

क्या है हर-हित योजना :

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हर-हित योजना हरियाणा सरकार की एक अनूठी पहल है। इस योजना के अंतर्गत राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार के अवसर पैदा करने और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की उपलब्धता गांव व शहर में कराना है। हर-हित योजना के तहत गांव व शहरों में हर-हित रिटेल स्टोर खोले जा रहे हैं।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

रेवाड़ी-पटौदी- गुरुग्राम हाइवे का जुलाई तक होगा कार्य पूरा, राव इंद्रजीत ने NHAI से जुड़े इन मामलों पर की गडकरी के साथ बैठक

‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता’ योजना के तहत दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी मिलेगी 5 हजार की आर्थिक मदद

Leave a Comment