कोरोना की रोकथाम को लेकर रेवाड़ी और धारूहेड़ा के ये क्षेत्र बनाए लार्ज आउटब्रेक एरिया

By Sahab Ram
On: August 14, 2020 1:40 PM
Follow Us:

कोरोना की रोकथाम को लेकर रेवाड़ी और धारूहेड़ा के ये क्षेत्र बनाए लार्ज आउटब्रेक एरिया

जिले में तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण को चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन अब रेवाड़ी और धारूहेड़ा के उन क्षेत्रों को लार्ज आउटब्रेक एरिया बनाने जा रहा है जिन क्षेत्र में 15 से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ चुके है . जिला प्रशासन द्वारा की गई समीक्षा में सामने आया की जिन इलाकों में पॉजिटिव केस सामने आते है उन्ही इलाकों में संक्रमण की चैन लम्बी होती जाती है . इसलिए जिला प्रशासन ने फैसला लिया है की रेवाड़ी के और धारूहेड़ा की कुछ कालोनियों को लार्ज आउटब्रेक एरिया घोषित किया जाएगा ताकि वहां आवाजाही को रोक कर कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए काम किया जा सकें . लार्ज आउट ब्रेक एरिया घोषित करना एक तरह से उस क्षेत्र को लॉकडाउन ही करना होता है . जहाँ जरुरी सेवाओं को छोड़कर बैरीगेटिंग की जायेगी और उस पुरे क्षेत्र को सेनेटाईज करा सभी नागरिकों को थर्मल स्क्रीनिंग कर रेपिड टेस्टिंग की जायेगी.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

रेवाड़ी और धारूहेड़ा के ये क्षेत्र बनाये लार्ज आउटब्रेक एरिया :

रेवाड़ी शहर की  नई बस्ती, तेजपुरा, संघी का बास, सेक्टर तीन , सेक्टर चार, छिपटवाड़ा, बंजारवाड़ा व चौधरीवाड़ा और  धारूहेड़ा में आजाद नगर, भूप विहार, करनकुंज व गोयल कालोनी को लार्ज आउटब्रेक क्षेत्र घोषित किया गया है। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा है की 15 अगस्त के शाम 5 बजे से ये आदेश प्रभावी होंगे . उन्होंने एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि एसडीएम संबंधित डीएसपी के साथ लार्ज आउटब्रेक क्षेत्र की भौगोलिक सीमा के अनुसार आवागमन के प्वाइंट बनाएंगे । लार्ज आउटब्रेक क्षेत्र में सभी आवश्यक सेवाएं व सुविधाएं संबंधित विभागों द्वारा मुहैया सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।  कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग पुलिस अधीक्षक व एसडीएम से तालमेल करके लार्ज आउटब्रेक एरिया में बैरिकेटिंग कराना सुनिश्चित करें।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

आज 45 नए केस मिले , 63 ठीक हुए , एक मौत:

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वार जारी किये गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अभीतक जिले में 30903 संदिग्ध मरीजों के सैम्पल लिए गए है .जिनमें  2441 कोविड19 -पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2088 मरीज ठीक हो चुके है जबकि  अबतक 15 मरीज जान गवां चुके है . फिलहाल जिले में 338  एक्टिव मरीज हैं, इनमें 36 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 258 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। आज मिले 45 नए कॉविड पॉजिटिव मरीजों में 14 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 8 बावल, 2-2 बालधन कलां व प्राणपुरा तथा एक-एक केस बालावास जमापुर, खेड़ा मुरार, मीरपुर, पीथनवास, आलियावास, मस्तापुर, धरचाना, रूध, शेखपुर, नांगल शहबाजपुर से संबंधित हैं। जबकि ठीक होने वाले 63 मरीजों में 47 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेड़ा, 4 गुडियानी, 2 मीरपुर, एक-एक केस चिरहाड़ा, रालियावास, लालपुर, घासेड़ा व रोहड़ाई से संबंधित हैं।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment