परिवार पहचान पत्र कार्य के लिए रेवाड़ी शहर में 3 से 5 सितंबर तक लगेंगें कैम्प

By Sahab Ram
On: September 2, 2020 12:10 PM
Follow Us:

परिवार पहचान पत्र कार्य के लिए रेवाड़ी शहर में 3 से 5 सितंबर तक लगेंगें कैम्प

रेवाड़ी, 2 सितंबर। नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा 3 से 5 सितंबर तक परिवार पहचान पत्र के कार्य के लिए कैम्प आयोजित किए जाएगें। इस बारे में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी यूनिट सदस्यों व वीएलई ऑपरेटर को यूनिट कैम्प में परिवार पहचान पत्र के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

विजयपाल ने कहा कि यूनिट कमेटी के सदस्य व वीएलई ऑपरेटर अपने-अपने वार्डो में बूथ पर परिवार पहचान पत्र से संबंधित कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लागू होने वाली योजनाओं का लाभ परिवार पहचान पत्र पोर्टल पर डाटा अपडेट होने के साथ ही पात्र लोगों को मिलेगा। इसके कार्य के लिए यूनिट सदस्यों व वीएलई ऑपरेटर यूनिट कैम्प के माध्यम से कार्य करेंगें। उन्होंने कहा कि इस पहचान पत्र से जरूरतमंद नागरिकों को घर द्वार पर प्रदेश सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिवार पहचान पत्र जिसके पास है उसे बार-बार प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी नहीं है।

ईओ नगर परिषद ने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान परिवार का डाटा अपडेट कराने के लिए अपने-अपने वार्डो में बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपने साथ पूरे परिवार का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता पहचान पत्र आदि दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं।
नागरिक परिवार पहचान पत्र में दर्ज अपनी पारिवारिक सूचना को विभाग की वेबसाईट- मेरा परिवार.हरियाणा.जीओवी.ईन पर जाकर स्वयं भी ऑनलाइन अपडेट कर सकते है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment