डीसी ने मीटिंग छोडकर लोगों की समस्याओं को सुनकर लोगों का जीता दिल

By Sahab Ram
On: October 29, 2020 12:48 PM
Follow Us:

डीसी ने मीटिंग छोडकर लोगों की समस्याओं को सुनकर लोगों का जीता दिल

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों की मीटिंग को छोडकर दूर-दराज आए चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करें ताकि लोगों को परेशानी न हो। डीसी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का प्राथमिक दायित्व लोगों की समस्याओं को अच्छे से समझना और उनका स्थायी समाधान करना है।
उपायुक्त व्यस्त होते हुए भी लोगों के बीच में पहुंचे तथा बुजुर्ग व महिलाओं की शिकायत को सुना व उसके बाद अन्य लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। मीटिंग में आए हुए अधिकारी कुछ समय के लिए हथप्रभ रह गए कि उपायुक्त मीटिंग को छोडकर लोगों के बीच में कैसे पहुंच गए। कुछ अधिकारियों को सख्ती के लेहजे में उपायुक्त ने समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। 58 वर्षीय महिला लालकौर की समस्या को मौके पर ही हल करवाने पर महिला ने कहा डीसी साहब आपका हो भला।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment