शहर को साफ सुथरा बनाने में सभी करें सहयोग

By Sahab Ram
On: November 3, 2020 11:24 AM
Follow Us:

शहर को साफ सुथरा बनाने में सभी करें सहयोग

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर परिषद रेवाड़ी के मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप के नेतृत्व में आज महाराणा प्रताप चौक, गांधी प्रतिमा, लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा, डॉ भीम राव अम्बेडकर सहित सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं को साफ किया गया। इसके अतिरिक्त नाईवाली फ्लाइओवर की धूल को पानी के फव्वारे से धोया गया।
मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देश तथा कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद के मार्गदर्शन में शहर को सुंदर बनाने की कवायद शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाए रखने में सभी नागरिको का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी दुकानदार अपनी दूकान के सामने डस्टबिन रखे तथा गीला सूखा कूडा अलग-अलग करें और सडक़ पर कूड़ा न फैलाएं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी शहर की सफाई व्यवस्था की जिम्मेवारी हम सबकी है। ऐसे में कहीं भी कूड़ा-कचरा न फैकें।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें शहर में कहीं भी कूड़ा-कचरा दिखाई देता है तो वे कूड़े-कचरे की फोटो किसी भी माध्यम से नगर परिषद रेवाड़ी को भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है तो वे इस बारे में स्वच्छ हरियाणा ऐप पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उनकी समस्या का समाधान तीन घंटे के अंदर-अंदर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ हरियाणा ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य सफाई निरीक्षक ने इस अवसर पर दिल्ली रोड पर कूड़े में आग लगाने पर पांच हजार रूपए का जुर्माना भी किया।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment