दीपेन्द्र हुड्डा ने कोसली, नाहड़ और गुरावडा सीएचसी में पहुंचायें ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर

By Sahab Ram
On: May 26, 2021 1:45 PM
Follow Us:

दीपेन्द्र हुड्डा ने कोसली, नाहड़ और गुरावडा सीएचसी में पहुंचायें ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर

दीपेन्द्र हुड्डा ने कोसली, नाहड़ और गुरावडा सीएचसी में पहुंचायें ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर I 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

26 मई। राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा के ग्रामीण अंचलों और छोटे कस्बों की सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने की मुहिम में लगे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव और विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से बात करके आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देने का फैसला किया गया हैं और अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे और भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएँगे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभी जितनी संख्या में तत्काल जरूरत बतायी उतनी संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना की दूसरी और तीसरी लहर का मुकाबला करने में सहायक होंगे।

ग्रामीण सीएचसी में कुल 85 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बांटे जायेंगे, जिसमें से आज कोसली विधानसभा के कोसली,नाहड़ और गुरावड़ा सीएचसी में ऑक्सीजन कांस्ट्रेटर भेजे गए और इस क्रम को जारी रखते हुए पूरे प्रदेश में इनका वितरण किया जा रहा है। उन्होंने पिछले दो महीने से हरियाणा के अलग-अलग जिलों में दिन-रात कोरोना पीड़ितों की सेवा में लगे टीम दीपेन्द्र के साथियों का भी आभार व्यक्त किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनकी कोशिश है कि गाँवों और छोटे कस्बों की सीएचसी में इलाज के लिये आने वाले कोरोना पीड़ितों को राहत मिले।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

जिस प्रकार कोरोना संक्रमण गांव-गांव तक फैल चुका है उसे देखते हुए ग्रामीण अंचल में मौजूद स्वास्थ्य केन्द्रों पर ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाना बेहद जरुरी है ताकि इसके अभाव में किसी भी कोरोना रोगी की जान जोखिम में न पड़े।  ग्रामीण हलकों के सीएचसी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। टीम दीपेंद्र की तरफ से राजबहादुर शर्मा, महाबीर मसानी,सुधीर कुमार निमोठ,संजय बहाला,कुलजीत चौकी,प्रदीप यादव एडवोकेट ने ये उपकरण संबंधित सीएचसी के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसरों को सौंपे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment