राज्य सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान असंगठित कर्मकारों को देगी 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता : डीसी यशेन्द्र सिंह

By Sahab Ram
On: June 24, 2021 1:09 PM
Follow Us:

राज्य सरकार कोरोना की दूसरी लहर के दौरान असंगठित कर्मकारों को देगी 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता : डीसी यशेन्द्र सिंह

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

राज्य सरकार द्वारा कोरोना की दूसरी लहर के दौरान असंगठित कर्मकारों को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी / यह जानकारी देते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान असंगठित कर्मकारों को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी में निर्माण मजदूर, असंगठित कर्मकार, ऑटो रिक्शा चालक, रिक्शा चालक, कम वेतन वाले कर्मकार, रेहड़ी/फड़ी इत्यादि शामिल हैं।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

उन्होंने बताया कि आर्थिक राहत प्राप्त करने के लिए संबंधित व्यक्ति के पास परिवार पहचान पत्र तथा असंगठित श्रमिक पोर्टल  http://unorgworker.edisha.gov.in/  पर पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण गत 18 जून से शुरू हो चुके हैं / डीसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों के कार्यालयों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment