इस योजना के तहत बेटियों के जन्म पर सरकार देती है 21 हजार रूपए

By Sahab Ram
On: July 5, 2021 3:52 PM
Follow Us:

इस योजना के तहत बेटियों के जन्म पर सरकार देती है 21 हजार रूपए

आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना के तहत लाभार्थी करें आवेदन , बेटी के जन्म पर मिलते है 21 हजार रूपए .

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

रेवाड़ी, 5 जुलाई। प्रदेश सरकार द्वारा आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना चलाई गई है, जो की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाना, लिंगानुपात में सुधार तथा बालिकाओं को शिक्षा के उचित अवसर प्रदान करना है। अनुसूचित जाति व बीपीएल परिवार में बेटी पैदा होने पर आर्थिक मदद दी जाती है। डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 22 जनवरी 2015 को या उसके बाद जन्मी अनुसूचित जाति तथा बीपीएल परिवारों की पहली बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये तथा सभी वर्गों की दूसरी व तीसरी बेटी के जन्म पर 21 हजार रुपये की राशि दी जाती है।

इस योजना में लाभार्थी लडक़ी के खाते में कुल संचित राशि उसके 18 वर्ष पूर्ण होने पर ब्याज सहित देय होगी, बशर्ते की लाभार्थी लडक़ी अविवाहित हो। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए लाभार्थी लडक़ी के जन्म प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, टीकाकरण कार्ड, आधार नम्बर (लडक़ी अथवा माता या पिता) आदि दस्तावेजों को संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र या स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी से वैरीफाई करवाना आवश्यक है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

  उपायुक्त ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जहां प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री माता वंदना योजना, आपकी बेटी हमारी-बेटी योजना जैसी योजनाओं का लाभ सरलता से पहुंचाया जाता है वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान के तहत बेटी के जन्म पर कुआं पूजन, गोद भराई आदि कार्यक्रमों के माध्यम से प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा बेस्ट मदर अवार्ड तथा महिला खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी आमजन को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment