14 से 31 दिसंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होगा खुली भर्ती का आयोजन

By Sahab Ram
On: July 12, 2021 2:55 PM
Follow Us:

14 से 31 दिसंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होगा खुली भर्ती का आयोजन

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
  • 14 से 31 दिसंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में होगा खुली भर्ती का आयोजन
  • –ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाईट पर करवाएं रजिस्ट्रेशन
  •  –13 अगस्त तक करें इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन

रेवाड़ी, 9 जुलाई। भारतीय थल सेना में युवाओं के लिए 14 दिसंबर से 31 दिसंबर तक  खुली भर्ती का आयोजन भीम स्टेडियम भिवानी में किया जाएगा जिसमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी व चरखी दादरी के युवाओं कि भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त तक ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाईट पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार सैनिक जनरल ड्युटी, सैनिक लिपिक / स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, नर्सिंग असिस्टेंट व नर्सिंग असिस्टेंट वेटरनरी पदों के लिए 14 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भीम स्टेडियम भिवानी में खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

उन्होंंने बताया कि जब भी  www.joinindianarmy.nic.in     वेबसाईट पर फार्म भरें तो उसमें अपना मोबाईल नंबर अवश्य डालें और अंत में सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उन्होंने बताया कि आप जितनी भी बार अपना ऑनलाइन फार्म खोलते हैं उसे बंद करने से पहले सबमिट का बटन जरुर दबाएं। उन्होंंने बताया कि फार्म भरते समय किसी प्रकार की समस्या आती है तो आर्मी की वेबसाईट पर ऑनलाइन पुछताछ की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में भी संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
  उन्होंने बताया कि आर्मी रैली की प्रकिया पूरी तरह निशुल्क होती है। आर्मी किसी भी संस्था / कोचिंग सेंटर से कोई संबंध नहीं रखती तथा सेना भर्ती से पहले किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल नहीं करवाती है। उम्मीदवार इस प्रकार की अफवाहों में ना आएं तथा भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment