5 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

By Sahab Ram
On: July 14, 2021 11:46 AM
Follow Us:

5 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
  • 5 हजार का ईनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे
  • हत्या, दुष्कर्म व लूट के मामले में था शामिल

थाना कोसली पुलिस ने पैरोल के बाद फरार चल रहे 5 हजार के इनामी उद्घोषित बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव रतनथल निवासी गोविन्द के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि 2013 के हत्या के मामले में आरोपी गोविन्द को अदालत से सजा हो गई थी। वर्ष 2015 में गोविन्द पैरोल पर जेल से बाहर आया था और फरार हो गया था। इसी दौरान गोविन्द ने 2017 में दो ठेकों पर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी की खिलाफ लूट के दो अलग-अलग मामले दर्ज किये थे।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

उन मुकदमो में आरोपी की गिरफ्तार न होने के कारण अदालत से आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित करवाया गया थाऔर  बाद में उक्त अपराधी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया हुआ था। थाना कोसली पुलिस टीमें गठित करके उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को थाना कोसली पुलिस ने उक्त मामले में कार्यवाही करते हुए पांच हजार के इनामी उद्घोषित बदमाश गोविन्द निवासी गाँव रतनथल जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी गोविन्द को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। उक्त अपराधी जिला रेवाड़ी के काफी मुकद्दमो में वांछित था।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment