टोक्यो-2020 पैराओलम्पिक खेलों में बावल निवासी टेकचंद के चयनित होने पर सहकारिता मंत्री ने दी शुभकामनाएं

By Sahab Ram
On: July 16, 2021 12:49 PM
Follow Us:

टोक्यो-2020 पैराओलम्पिक खेलों में बावल निवासी टेकचंद के चयनित होने पर सहकारिता मंत्री  ने दी शुभकामनाएं

टोक्यो-2020 पैराओलम्पिक खेलों में बावल निवासी टेकचंद के चयनित होने पर सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने दी शुभकामनाएं ,
24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो में किया जाएगा पैराओलम्पिक खेलों का आयोजन,

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

रेवाड़ी, 16 जुलाई। पैराओलम्पिक टोक्यो-2020 खेलों में पैरा ओलम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा पैरा एथलेटिक्स बावल निवासी टेकचंद को जेवेलियन के लिए चयनित होने पर सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने अपने निवास स्थान पर टेकचंद को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने टेकचंद के उज्ज्वल भविष्य की की कामना करते हुए कहा कि वे टोक्यो पैराओलम्पिक में मेडल जीतकर लौटेंगें। सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने पैराओलम्पिक टेकचंद को सम्मानित करते हुए अपने निजी कोष से 21 हजार रूपए भी प्रदान किए।

उन्होंने बताया कि पैराओलम्पिक का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेकचंद ने पैरा ओलम्पिक 2020 में इवेंट जेवेलियन थ्रो एफ-54 में क्वालीफाई किया है, इनकी खेल उपलब्धियां सराहनीय है। टेकचंद ने ऐशियन गेम 2018 इंवेंट जेवेलियन थ्रो में रजद पदक प्राप्त किया था व राष्टï्र स्तर की प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक अर्जित किए है जो देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
इस मौके पर पूर्व सरपंच हीरालाल पनवाड़़, विक्रम नंबरदार, भूप सिंह, विरेन्द्र छिल्लर, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment