समाजसेवी अधिवक्ता ने किया लोगों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

By Sahab Ram
On: July 18, 2021 12:50 PM
Follow Us:

समाजसेवी अधिवक्ता ने किया लोगों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

समाजसेवी अधिवक्ता ने किया लोगों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक I

मोहल्ला कुतुबपुर में आज मोहल्ला वासियो ने आमजन की समस्याओं के समाधान करवाने के लिये जागरूकता सद्भवना कार्यक्रम रखा , जिसमे कैलाश चंद एड्वोकेट को आमंत्रित किया गया . मोहल्ला वासियो ने आमजन की काफी समस्याओ के समाधान के लिये सुझाव मांगे जिस पर अधिवक्ता ने लोगो की समस्याएं सुनकर समस्याओ के निदान  बारे  जागरूक किया I

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

आज के कार्यक्रम में अधिवक्ता ने सरकारी योजनाओं बारे बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने प्रदेश में विधवा महिलाओ के रोजगार हेतु ऋण देने की योजना शुरू की है जिसके तहत विधवा महिलाओ को दिया जा रहा ऋण :- महिला विकास निगम द्वारा विधवा महिलाओ को स्वावलम्बी बनाने के लिये बैंकों के माध्यम से तीन लाख रुपये तक का ऋण दिलवाने की योजना शुरू की हुई है, ताकि पात्र महिलाए व्यक्तिगत कारोबार स्थापित कर सके,

जिन महिलाओं की वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक है तथा आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष है, वे इस स्कीम के लिये पात्र होंगी, उन्होंने बताया कि बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में की जायेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये व अवधि 3 वर्ष होगी, ये ऋण सिलाई, कढ़ाई, बुटीक, ऑटो, ई रिक्शा, मसाला, आचार, इकाइयां, खाद्य प्रसंस्करण, बेकरी, रेडिमेट गारमेंट्स, आदि के लिये ऋण देने से पूर्व प्रशिक्षण भी दिया जाता है, 

अधिवक्ता ने बताया कि प्रदेश में असंगठित मजदूरों हेतु भी योजनाए है जिसके तहत महिलाओ को बच्चे के जन्म से पहले ओर बाद तक सहायता राशि दी जा रही है, मजदूरों के बच्चो की शिक्षा हेतु 50,000/- वार्षिक सहायता और बच्चो के विवाह के समय  (कन्या के विवाह पर 51,000/- व लड़के के विवाह पर 21,000/- सहायता राशि) भी दी जाती है, मजदूर परिवारो को तीर्थ स्थानों पर भृमण हेतु सहायता राशि, व मजदूरों को वर्द्ध अवस्था मे बुढापा पेंशन के अलावा 1000/- सहायता प्रत्येक माह ओर दिया जाता है, मजदूर महिलाओ को खुद के कपड़ो हेतु प्रत्येक वर्ष 5100/- रुपए भी दिए जा रहे हैं,

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

अधिवक्ता ने बताया कि आज हमारे देश मे वृद्ध जनों के सम्मान हेतु उनको काफी अधिकार दिए गए हैं कि अगर बच्चे अपने माँ बाप की सेवा नही करते हैं तो पूर्वजो की सम्पति में बच्चो का कोई हक नही है,  बल्कि बुजुर्ग अपने बच्चो से प्रत्येक माह 10,000/- मासिक खर्च भरण पोषण के ले सकते है, इसी प्रकार महिलाओ के अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया और बताया कि आज सरकार ने महिलाओ को प्रत्येक छेत्र में आगे लाने के लिये उनको अधिकार दे रही है, आज महिलाओ की सुरक्षा हेतु पुलिस हेल्प लाइन को ओर अधिक अलर्ट कर दिया है कानून में भी प्रावधान कर दिया है कि महिलाओ पर अत्याचार हो तो उनको न्याय जल्दी मिले इसके लिये फ़ास्ट ट्रक कोर्ट बना दिये हैं,

मोहल्ले वासियों ने मुख्य समस्या यह भी रखी कि हम सभी आमजन आजकल निजी स्कूलों की मनमानी से पीड़ित हैं जैसे निजी स्कूलों में अमान्य फीस जमा न करने पर बच्चो को शिक्षा से वंचित करना, बच्चो की एस एल सी रोक कर रखना जैसे काफी समस्याये रखी, जिनके समाधान हेतु कैलाश चंद एड्वोकेट ने बताया कि आप अपनी समस्या को लेकर पहले अधिकारियो के समक्ष जाए अगर समाधान न हो उसके उपरांत आप न्यायालय की शरण ले सकते हैं, आपके साथ न्याय होगा I

आज के कार्यक्रम में मुख्य् रूप से सामिल राजदुलारी, मीरा देवी, कांता, दर्शना, शारदा, जमना, सुनीता, प्रजापत रमेश प्रधान, सुभाष प्रजापत, धर्मबीर प्रजापत (मोटा) मंगत प्रजापत, राजू, किशोर, शेरसिंह, व अन्य सामिल रहे I

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment