एमएफएमबी पोर्टल पर मैपिंग कार्य करने के लिए हुआ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

By Sahab Ram
On: July 23, 2021 12:49 PM
Follow Us:

एमएफएमबी पोर्टल पर मैपिंग कार्य करने के लिए हुआ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

रेवाड़ी, 23 जुलाई। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार बाल भवन में खरीफ फसल 2021 का 100 प्रतिशत मैपिंग का कार्य मेरी फसल मेरा ब्यौरा के पार्टल पर अपलोड करने के लिए आज एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर में कृषि, राजस्व, नहरी पटवारियों, ग्राम सचिवों सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि कार्य पूर्ण रूप से जल्द सम्पन्न हो सके। एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि किसी भी कार्य को सुचारू ढ़ंग से निपटाने के लिए प्रशिक्षण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने के उपरांत कार्य में गलती की संभावना न के बराबर होती है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी व कर्मचारी द्वारा मैपिंग कार्य से संबंधित पूछे गए प्रश्रों का समाधान किया गया।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

एसडीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर खेत की जानकारी सरकार के पास हो ताकि किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार योजनाओंं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर जिन किसानों ने अपनी जमीन खाली छोड़ी हुई है उन्हें भी अपने खाली खेत की जानकरी देनी है। किसानों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही किसानों को सुविधाएं दी जाएंगी।
प्रशिक्षण के दौरान तहसीलदार बावल मनमोहन ने सजरा के बारे में बारीकी से जानकारी देते हुए बताया कि फिल्ड में किस प्रकार से सजरे के अनुरूप टीम ने कार्य करना है। उन्होंने कहा कि जब मौके पर टीम सजरे के मुताबिक कार्य करेगी तो किसी प्रकार की कोई गलती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गांव का नंबरदार भी टीम के साथ रहेगा तथा राजस्व विभाग का भी पूरा मार्गदर्शन रहेगा।

इस प्रशिक्षण शिविर को नगरधीश रोहित कुमार व उपमंडल अधिकारी ना. कोसली होशियार सिंह ने भी इस कार्य से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीडीपीओ एचपी बंसल, जिला बागवानी अधिकारी सत्यवीर शर्मा, उपमंडल अधिकारी कृषि डॉ दीपक, तहसीलदार रेवाडी प्रदीप देशवाल, तहसलीदार कोसली, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment