जल शक्ति अभियान: 31 जुलाई तक वाटर संरक्षण प्लान करें तैयार: एसीएस

By Sahab Ram
On: July 23, 2021 1:27 PM
Follow Us:

जल शक्ति अभियान:  31 जुलाई तक वाटर संरक्षण प्लान करें तैयार:  एसीएस

ल शक्ति अभियान: 31 जुलाई तक वाटर संरक्षण प्लान करें तैयार: एसीएस

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

रेवाड़ी, 23 जुलाई। एसीएस देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के कार्यक्रम को जिले में निर्धारित लक्ष्य अनुसार तेजी से आगे बढ़ाया जाएं। सिंचाई विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने आज जल शक्ति अभियान को लेकर आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों को समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल सरंक्षण के निर्धारित लक्ष्य के अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य पर भी तेजी से कार्य करें।

उपायुक्त ने वीसी में एससीएस को बताया कि जिले का वाटर संरक्षण का लक्ष्य 2650 तथा पौधारोपण का लक्ष्य 3 लाख 86 हजार कर दिया जाएं, ताकि इस लक्ष्य को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने आज सिंचाई विभाग हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह के साथ जल शक्ति अभियान को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पूरे तालमेल के साथ दिए गए टारगेट को पूरा करें ताकि जिला में जल स्तर ऊपर लाया लाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में जल संरक्षण व प्रबंधन का बेहतरीन ढंग से काम किया जाएं। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जागरूकता पर भी विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य पूरा किया जाएं उसे जल शक्ति पोर्टल पर तुरंत अपलोड किया जाए।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जोहड़ों की छंटाई, नए बांध का निर्माण, सरकारी तथा निजी भवनों पर पानी संरक्षण के इंतजाम करना, जल संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना, बारिश के पानी को संरक्षित करना शामिल है। वीसी में एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, नगराधीश एवं सीईओ जिला परिषद रोहित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एचपी बंसल, जिला राजस्व अधिकारी राजेश ख्यालिया, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता देवेन्द्र पाल, कार्यकारी अभियंता सिचंाई विभाग, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ विभाग, कार्यकारी अभियंता डीएचबीवीएन सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment