प्रस्तावित एम्स की जमीन के पैच को दूर करने में लगे अधिकारी

By Sahab Ram
On: July 23, 2021 1:33 PM
Follow Us:

प्रस्तावित एम्स की जमीन के पैच को दूर करने में लगे अधिकारी

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 
  • प्रस्तावित एम्स की जमीन के पैच को दूर करने में लगे अधिकारी
  • — जिला प्रशासन व सरकार द्वारा एम्स के लिए किया जा रहा है  पूरा प्रयास: डीसी यशेन्द्र सिंह

रेवाड़ी, 23 जुलाई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गांव माजरा में प्रस्तावित जमीन के पैच को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात ग्रामीणों से सम्पर्क कर इसके समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने आज जिला सचिवालय सभागार में एम्स को लेकर अब तक अपलोड हुई पोर्टल पर जमीन की समीक्षा की तथा अपलोड हुई भूमि का नक्शे से मिलान किया। डीसी ने बैठक में ग्रामीणों के साथ नक्शे के अनुरूप बचे शेष पैच की समस्या का समाधान करवाने का अनुरोध करते हुए कहा कि जिन लोगों की यह जमीन है, उन्हें इस बडे प्रोजैक्ट के लिए उदारता से आगे आने के लिए प्रेरित करें ताकि इस क्षेत्र को एम्स जैसा प्रोजैक्ट शीघ्र ही मिल सके।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का प्रयास है कि एम्स का निर्माण हो, इसके लिए बचे हुए पैच की समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव अपनी टीम के साथ लगातार कार्य कर रहे है और ग्रामीणों के बीच में रहकर बचे हुए पैच को दूर करने के लिए प्रयास कर रहे है।
यहां यह भी बतां दे कि गत दिवस सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने भी बचे हुए पैच के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक कर इसे दूरे करने का अनुरोध किया गया था।
इस अवसर पर एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, सीटीएम रोहित कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, राकेश गिरदावर, पटवारी हेमकरण, विपिन यादव, जीतू, यशु व विकास भी उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment