जल की एक-एक बूंद के महत्व को समझे प्रत्येक नागरिक: डीसी यशेन्द्र सिंह

By Sahab Ram
On: August 2, 2021 11:54 AM
Follow Us:

जल की एक-एक बूंद के महत्व को समझे प्रत्येक नागरिक: डीसी यशेन्द्र सिंह

रेवाड़ी: उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जिला के लोगों से आह्वान किया कि वे जल के महत्व को समझें और इसकी बचत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी के माध्यम से वर्षा के जल संचय कर भूमि का जल स्तर बढाने के लिए जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जल शक्ति अभियान के तहत शहरी और ग्राणीण क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत लोगों को बताया जा रहा है कि किस तरह से वे जल बचाकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। जागरूकता की इस कड़ी में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग, पौधारोपण, सोक पिट, फसल चक्र आदि अपनाकर पानी की बचत करने का संदेश आम आदमी को दिया जा रहा है

उपायुक्त ने बताया कि यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य बारिश के पानी का संचय करना है। 30 नवंबर 2021 तक पूरे देश में मॉनसून के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसमें लोगों की भागीदारी के जरिए जमीनी स्तर पर जल संरक्षण के उपाय किए जाएगें। इस अभियान का उद्देश्य सभी के लिए बारिश के पानी का स्टोरेज करना है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment