यूपी-बिहार- दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मप्र में रेड अलर्ट, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

By Sahab Ram
On: August 2, 2021 1:34 PM
Follow Us:

यूपी-बिहार- दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, मप्र में रेड अलर्ट, जानें- मौसम का ताजा अपडेट

देश के कई राज्य बारिश और बाढ़ से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें सोमवार यानी 2 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बिहार, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, अंडमान-निकोबार, कोंकण और गोवा में तेज बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने राजस्थान के झालावाड़, बारां, कोटा और प्रतापगढ़ में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अजमेर, जयपुर, दौसा और अलवर समेत 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दो दिन पहले यहां कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया था। राजस्थान के कई शहरों में जलभराव हो गया है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment