स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तेल रिफाइनरीज पर मिली आतंकवादी धमकी के मद्देनजर सुरक्षा व्यस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने बुलाई बैठक

By Sahab Ram
On: August 6, 2021 12:01 PM
Follow Us:

स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को तेल रिफाइनरीज पर मिली आतंकवादी धमकी को मद्देनजर रखते हुए जिला रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रेवाड़ी में पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अभिषेक जोरवाल भा.पु.से की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिला रेवाड़ी की सुरक्षा एजेंसियों व अन्य पुलिस सुरक्षा एजेंसियों के इन्चार्जों व तेल रिफाइनरीज के प्रबंधकों ने भाग लिया।

       बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अभिषेक जोरवाल भा.पु.से ने जिला रेवाड़ी पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों के इन्चार्जों को निर्देश दिए कि वे तेल रिफाईनरिज के साथ लगने वाले रास्तों पर अधिक से अधिक नाके व गस्त लगाएं। किसी विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए बोम डिस्पोसल टीम तेल रिफाइनरिज के आस-पास गहनता से सर्चिंग करें।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इसके अलावा पुलिस अधीक्षक महोदय ने तेल रिफाइनरीज के प्रबंधकों को भी तेल रिफाइनरीज के अंदर लगे निजी सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने तथा शिफ्ट लगाकर उनकी ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि यह भी सुनिश्चित करें कि रिफाइनरीज के अंदर लगे कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हैं या नही। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु रिफाइनरीज के आसपास मिलती है तो इसकी सुचना तुरंत पुलिस को दें।

बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी अमित भाटिया ह.पु.से., इंडियन आयल रेवाड़ी के डीजीएम(टी) सदानंद मिश्रा, आईओसीएल रेवाड़ी के प्रबंधक रवि मीणा, बीपीसीएल के मुख्य प्रबंधक कँवल के दिवाकर, एचपीसीएल रेवाड़ी के मुख्य इंस्टालेशन प्रबंधक महेन्द्र सिंह, रिलाइंस इंडसट्रीज के टर्मिनल प्रबंधक संतोष, सुरक्षा निरीक्षक जिला रेवाड़ी पुलिस नरेन्द्र सिंह, सीआईडी रेवाड़ी के प्रबंधक नवीन कुमार व बोम डिस्पोसल टीम के इंचार्ज कँवर सिंह आदि उपस्थित थे।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के दिशानिर्देशानुसार जिला रेवाड़ी पुलिस, सीआईडी व बोम डिस्पोसल टीम द्वारा सयुंक्त अभियान चलाकर करनावास स्थित टर्मिनल डिपो(तेल डिपो) पर गहनता से सर्चिंग व कोम्बिंग की गई।     

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment