पेपर लीक होने से युवाओं में गुस्सा

By Sahab Ram
On: August 10, 2021 10:07 AM
Follow Us:

दो दिन पहले हरियाणा पुलिस के सिपाही पद के हुए पेपर लीक के मामले के बाद युवाओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा है . और उसी रोष के चलते आज रेवाड़ी में युवाओं ने जिला सचिवालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया . युवाओं ने कहा कि पेपर लीक होने से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है. इसलिए सरकार एसी घटना पर अंकुश लगायें .

रेवाड़ी जिला सचिवालय के सामने हाथों में बैनर लियें ये वो युवा है ..जो सरकारी नौकरी का सपना देखकर महीनो से कोचिंग सेंटर में पढाई कर रहे है. लम्बे इंतजार के बाद भर्ती निकलती है तो आवेदन करते है , और फिर देर सवेर जब परीक्षा होती है तो पता चलता है कि पेपर लीक होने परीक्षा रद्द हो गई है. युवाओं का कहना है कि पेपर लीक होने से ना रोक पाना ये सरकार का फेलियर है उसमें युवाओं का क्या दोष है .

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

आपको बता दें कि एचएसएससी द्वारा दो दिन पहले हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए परीक्षा कराई गई थी . दो शिफ्ट में पेपर देने के बाद युवाओं का पता चला की पेपर लीक हो गया. जिसके बाद से ही युवाओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा है. युवाओं की मांग है कि पेपर लीक होने की घटना को रोका जायें , सबंधित सलेब्स से ही परीक्षा में प्रश्न आयें , भर्ती निकालते समय पूरी प्रकिया का समय पहले से निश्चित किया जायें.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment