रेहड़ीवाले के झोल का वीडियो वायरल, ग्राहकों के साथ ऐसे की जा रही ठगी

By Sahab Ram
On: August 19, 2021 12:15 PM
Follow Us:

रेहड़ीवाले के झोल का वीडियो वायरल, ग्राहकों के साथ ऐसे की जा रही ठगी

रेवाड़ी में एक रेहड़ीवाले का झोलझाल करते का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है. जिसमें देख जा सकता है कि एक रेहड़ी पर फल बेचने वाला व्यक्ति कैसे ग्राहकों का चूना लगा रहा है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो नाइवाली चौक स्थित सब्जी मंडी का है.  जहाँ ये रेहड़ीवाला पहले से ख़राब फल पोलोथिन में डालकर रखता है. और ग्राहक जिन अच्छे फलों को खरीदता है उसे वो मापतोल के दौरान बदल देता है.

 

यहाँ आपको बता दें कि नाइवाली चौक पर रेहड़ी पर फल सब्जी बेचने वाले लोगों की लगातार शिकायतें सामने आती है . ग्राहक मीडिया के जरिये शिकायत भेजकर ये मांग करते है कि यहाँ मापतोल में भी गडबडी की जाती है. और ग्राहकों को ठगा जाता है. हालाँकि सभी ऐसे नहीं है. लेकिन कुछ लोगों की वजह से सभी रेहड़ीवालों पर सवाल उठ रहे है.  इसलिए जरुरी है कि विभाग इस और ध्यान दें और मनमानी करने वाले रेहड़ीवालों के खिलाफ एक्शन लें.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

View this post on Instagram

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

A post shared by Rewari Update (@rewariupdate)

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

ये वीडियो किसने और कब बनाई ये तो हमें नहीं पता ..लेकिन जो इस वीडियो के जरिये सामने आया है ..वो अक्सर ग्राहकों के साथ होता है. अच्छे फल देखकर ग्राहक खरीददारी करता है और फिर घर पहुँचता है तो पता चलता है की आधे से ज्यादा फल तो खराब है. जिसपर लिखित शिकायत कोई करता नहीं है और विभाग स्वयं कोई एक्शन लेता नहीं है . लिहाजा यहाँ लोगों की जेब पर इस तरह से डाका डाला जा रहा है.

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो कॉमेंट्स बोक्स में जरुर बताएं.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment