महिलाओं को लैंगिंक उत्पीड़न से संबंधित नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

By Sahab Ram
On: August 25, 2021 11:48 AM
Follow Us:

महिलाओं को लैंगिंक उत्पीड़न से संबंधित नियमों की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी  दिनेश कुमार मित्तल की अध्यक्षता में एनजीओ मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसायटी रेवाड़ी की सलोनी सिंगला के सहयोग से जिला न्यायालय रेवाडी के कर्मचारियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिंक उत्पीड़न पर इसके नियमों के बारे में जानकारी दी गई।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने कहा कि अगर किसी भी महिला कर्मचारी का कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ होता है तो वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी शिकायत कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए आंतरिक शिकायत समिति जिला न्यायिक परिसर रेवाड़ी में दर्ज करा सकती है।

मॉर्निंग ग्लोरी पब्लिक सोसायटी की सलोनी सिंगला ने इस अवसर पर महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस कार्यशाला में रेवाडी की सभी न्यायालयों के कर्मचारी शामिल रहे।
इस मौके पर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी वर्षा जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया गया है जिस पर आमजन मुफ्त कानुनी सहायता प्राप्त कर सकते है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment