नौकरी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की समय सीमा फिर बढ़ाई

By Sahab Ram
On: September 1, 2021 12:39 PM
Follow Us:

नौकरी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल की समय सीमा फिर बढ़ाई

रेवाडी, 1 सितंबर।  हरियाणा सरकार ने  ग्रुप-सी व ग्रुप-डी की नौकरियों के लिए संचालित किए  जाने वाले ‘कॉमन एलिजिबलिटी टैस्ट’ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगामी आदेशों तक बढ़ा दिया गया है यानि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का पोर्टल  www.onetimeregn.haryana.gov.in   खुला रहेगा।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए शुरू की गई वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना के आवेदन के लिए निर्धारित समयसीमा बढऩे से जो भी युवा उपरोक्त योजना के तहत आवेदन करना चाहते है वे अब अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कर ले।

भविष्य में ग्रुप सी व डी की भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। योजना के तहत सामान्य वर्ग को ₹ 500  व आरक्षित वर्ग को ₹ 250 शुल्क देकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात इसकी वैधता तीन साल तक मान्य रहेगी।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उपायुक्त ने बताया कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना से सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की जटिल भर्ती प्रक्रिया व बार बार भर्तियों के लिए फीस देने पर आर्थिक रूप से होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर इस योजना की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि इस योजना की शुरुआत ने कर्मचारी चयन आयोग को भी काफी राहत देने का कार्य किया है। अब आयोग को एक ही उम्मीदवार के अलग अलग भर्तियों के लिए किए गए आवेदनों की बार बार जांच पड़ताल नही करनी होगी।

वन टाइम रजिस्ट्रेशन योजना की सहायता से यह कार्य एक बार में ही हो जाएगा। इस योजना की शुरुआत से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व योग्यता के मानदंड को अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बार शुल्क देने के पश्चात उसकी वैधता तीन साल तक मान्य होगी।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पोर्टल से खुद को रजिस्टर्ड करने के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है । वन टाइम रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को यूनिक आइडी नंबर प्राप्त होगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment