स्वामित्व योजना के तहत डीसी ने खंड नोडल अधिकारीयों को रजिस्ट्री कराने का दिया लक्ष्य

By Sahab Ram
On: September 1, 2021 12:51 PM
Follow Us:

स्वामित्व योजना के तहत डीसी ने खंड नोडल अधिकारीयों को रजिस्ट्री कराने का  दिया लक्ष्य

रेवाड़ी, 1 सितंबर। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को स्वामित्व योजना के बारे में अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वामित्व योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें ताकि सरकार द्वारा निर्धारित समय पर लोगों को इसका लाभ दिया जा सकें।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक खंड के नोडल अधिकारी अगले दो दिनों में अपने-अपने खंडों से संबंधित गांवों में विशेष कैंप लगाकर एक-एक हजार रजिस्ट्री करवाने के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करें ताकि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।  डीसी ने कहा कि जो भी नोडल अधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा नहीं करेगा वह शनिवार को आयोजित होने वाली वीसी में एसीएस के समक्ष अपना जवाब देने के लिए तैयार रहे।

बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व एसईपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment